• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम

  • June 26, 2022
जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम
  • G7 Summit जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं जिसमें एक सत्र पर्यावरण ऊर्जा जलवायु का होगा और दूसरे सत्र में खाद्य सुरक्षा लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी 28 जून को यूएई का भी दौरा करेंगे। यहां वो संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति तथा अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। बता दें की करीब दो महीने में पीएम मोदी दूसरी बार जर्मनी की यात्रा पर गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2 मई को जर्मनी गए थे जहां उन्होंने छठी भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श बैठक में हिस्सा लिया था।

दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जी-7

बता दें क जी-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ईटली, जापान और अमेरिका शामिल है। विदेश सचिव ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन जर्मनी की अध्यक्षता में हो रहा है जिसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू सहित कई अन्य शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

जर्मनी में कुछ ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

बता दें कि जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें एक सत्र पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु का होगा और दूसरे सत्र में खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं। इस शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। जी7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण दोनों देशों की करीबी गठजोड़ और उच्च स्तरीय राजनीतिक सम्पर्क की परंपरा के मद्देनजर दिया गया है।

28 जून को जाएंगे संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे पीएम मोदी

वहीं, जी-7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान का निधन 13 मई को हुआ था। इसके अलावा पीएम मोदी यूएई के नए राष्ट्रपति एवं अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को बधाई भी देंगे। इसी दिन यानी 28 जून की रात को ही पीएम मोदी यूएई से स्वदेश वापस लौट जाएंगे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
’40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी’, नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला

’40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी’, नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला

  • August 24, 2026
‘विपक्ष नहीं तो कौन?’ ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पी. चिदंबरम ने रिजिजू को घेरा

‘विपक्ष नहीं तो कौन?’ ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पी. चिदंबरम ने रिजिजू को घेरा

  • August 24, 2026
3 गैंगस्टर्स को मलेशिया से लाया गया भारत, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़े हैं

3 गैंगस्टर्स को मलेशिया से लाया गया भारत, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़े हैं

  • August 24, 2026
‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

  • August 24, 2026
अयोध्या में मछली भोज विवाद पर अजय राय का आया बयान, कहा- …बिना प्याज-लहसुन

अयोध्या में मछली भोज विवाद पर अजय राय का आया बयान, कहा- …बिना प्याज-लहसुन

  • August 24, 2026
लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- IIT जाने से पहले यहीं की थी पढ़ाई

लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- IIT जाने से पहले यहीं की थी पढ़ाई

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ’40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी’, नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला August 24, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन August 24, 2026
  • माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन August 24, 2026
  • कश्यप समाज ने मृत्युभोज बंद करने का लिया संकल्प August 24, 2026
  • सरसावा पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार August 24, 2026
  • नागल के ग्राम उमाही कोटा में सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन August 24, 2026
  • मानसी अभिनय गुरुकुल ने मनाया 36वां स्थापना दिवस, कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग August 24, 2026
  • भरभराकर गिरी 100 वर्ष पुरानी इमारत, बड़ा हादसा टला August 24, 2026
  • पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन August 24, 2026
  • राष्ट्रीय बजरग दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिकारियो के सीयुजी नबर ओन रखने का आग्रह किया August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021