• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Rohini Court Firing: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में AK-47 से चलाई गई गोली, परिसर में मचा हड़कंप

  • April 22, 2022
Rohini Court Firing: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में AK-47 से चलाई गई गोली, परिसर में मचा हड़कंप
  • Rohini Court Firing बाहरी दिल्ली इलाके में स्थित रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह गोली चलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एके-47 से गोली चलाई है।

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां पर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली चलाने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। रोहिणी कोर्ट में 8 महीने के दौरान शुक्रवार को फिर गोली चली है, लेकिन इस बार मामला अलग है। शुुरुआती जानकारी के मुताबिक, नगालैंड के सुरक्षा कर्मी की एक वकील के साथ बहस हुई। हाथपाई की नौबत आ गई, तो हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मी ने एके-47 से रोहिणी कोर्ट परिसर में जमीन पर गोली चला दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी नगालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान है। शुक्रवार सुबह एक वकील कोर्ट के अंदर प्रवेश कर रहा था। इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने जब वकील को जांच के लिए रोका तो वह बहस करने लगा। इस दौरान उस वकील ने सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद जवान ने जमीन पर गोली चलाई। फिलहाल पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए यहां पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।

वहीं, पुलिस के भी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हथियार और खाली कारतूस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, वकीलों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मी ने चेकिंग के दौरान बदतमीजी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किसकी है?

इससे पहले पिछले साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में रोहिणी कोर्ट में दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। वारदात के समय उसे कोर्ट रूम में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के दौरान कोर्ट रूम में जज के सामने बदमाशों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। वहीं, इसेक बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों हमलावरों की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।  इस के बाद रोहिणी कोर्ट परिसर के सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दरअसल, दोनों बदमाश वकील के भेष में आए थे, ऐसे में यहां पर हर किसी की जांच अनिवार्य कर दी गई है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘2047 तक विकसित राष्ट्र’, लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

‘2047 तक विकसित राष्ट्र’, लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

  • August 15, 2026
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- ‘देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला’

पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- ‘देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला’

  • August 15, 2026
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

  • August 15, 2026
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  • August 14, 2026
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी

  • August 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की मांग, ‘इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP…’

अरविंद केजरीवाल की मांग, ‘इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP…’

  • August 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें’, ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील August 15, 2026
  • ‘देश की उच्च संस्थाएं निष्पक्ष और मजबूत रहें’, स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती August 15, 2026
  • ‘2047 तक विकसित राष्ट्र’, लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य August 15, 2026
  • पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- ‘देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला’ August 15, 2026
  • PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम August 15, 2026
  • बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू August 14, 2026
  • अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी August 14, 2026
  • अरविंद केजरीवाल की मांग, ‘इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP…’ August 14, 2026
  • शिव भक्ति जीव को मोक्ष करती है प्रदान: स्वामी कालेंद्रानंद महाराज August 14, 2026
  • छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया August 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021