• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election Results 2022: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी बोले- उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून-व्यवस्था से मिला बहुमत

  • March 14, 2022
UP Election Results 2022: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी बोले- उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून-व्यवस्था से मिला बहुमत
  • UP Vidhan Sabha Election Results 2022 गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने लोकसभा में आज की कार्यवाही में शामिल होने से पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कांड के कारण बहुत चर्चित अजय मिश्रा उर्फ टेनी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर इन दिनों जोरदार आंकलन हो रहा है। भाजपा के नेताओं के साथ अन्य दल के नेता भी उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज करने पर भारतीय जनता पार्टी के टीम वर्क को सराह रहे हैं। इसी बीच केन्द्र सरकार में गृह राज्य मंत्री तथा लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कांड के कारण बहुत चर्चित अजय मिश्रा उर्फ टेनी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली में बजट सत्र में  दूसरे चरण की कार्यवाही जारी है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। इसी दौरान सदन में उत्तर प्रदेश की जीत को लेकर लोकसभा में काफी देर तक मोदी-मोदी के नारे लगे। पीएम नरेन्द्र मोदी भी लोकसभा में हैं। आज संसद में पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने लोकसभा में आज की कार्यवाही में शामिल होने से पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अजय मिश्रा ने कहा कि हम लोग शुरू से ही कह रहे थे कि जिस तरह से केन्द्र और राज्य सरकारें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम कर रही हैं, हम बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार परिणाम आने का प्रमुख कारण राज्य की बेहतर तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होती, तो हमें बहुमत नहीं मिलता।

केन्द्री गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू को लखीमपुर खीरी के तिकुनियां हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपित बनाया गया है। मोनू करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद अब जमानत पर बाहर है और कोर्ट में मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी है। तिकुनियां में तीन अक्टूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों को वाहन से रौंद दिया गया था।

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

  • August 10, 2026
प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

  • August 10, 2026
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

  • August 10, 2026
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

  • August 10, 2026
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

  • August 10, 2026
यूपी चुनाव से पहले मायावती का ‘Gen-Z’ पर दांव, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

यूपी चुनाव से पहले मायावती का ‘Gen-Z’ पर दांव, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते August 10, 2026
  • जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत बनाने के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश August 10, 2026
  • प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई August 10, 2026
  • कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत August 10, 2026
  • बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है August 10, 2026
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन August 10, 2026
  • अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर… August 10, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले मायावती का ‘Gen-Z’ पर दांव, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा August 10, 2026
  • ‘आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे’, संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना August 10, 2026
  • गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘हम जानते हैं कि राज्य सरकार…’ August 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021