• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

LIVE UP Election 2022 2nd Phase Voting: दूसरे चरण का मतदान जारी, मंत्री जितिन प्रसाद ने ने शाहजहांपुर में पत्नी के साथ डाला वोट

  • February 14, 2022
LIVE UP Election 2022 2nd Phase Voting: दूसरे चरण का मतदान जारी, मंत्री जितिन प्रसाद ने ने शाहजहांपुर में पत्नी के साथ डाला वोट
  • LIVE Voting UP Election 2022 Phase 2 Voting विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान जारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का दावा भी किया।

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केन्द्रों पर मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग की। इसके बाद सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। ठंड तथा कोहरे के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ रुहेलखंड के सात जिलों में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।

दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से ही वोटर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज 2.02 करोड़ मतदाता 586 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में 69 महिला उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने हर जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। पोलिंग बूथों पर आवश्यकता के अनुसार वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।

दूसरे चरण के मतदान का प्रतिशत

सात से नौ बजे

सहारनपुर          09.77

बिजनौर             10.01

मुरादाबाद          10.03

संभल                10.78

रामपुर               08.37

अमरोहा             10.83

बदायूं                 09.14

बरेली                08.36

शाहजहांपुर         09.18

कुल —-             09.45

मंत्री जितिन प्रसाद ने ने शाहजहांपुर में पत्नी के साथ डाला वोट : योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में देश के साथ उत्तर प्रदेश विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा है। इस बार चुनाव में भाजपा को जीत मिलने के बाद विपक्षी दल और हताश होंगे। सपा तथा रालोद के गठबंधन को उन्होंने क्षणिक बताया। जितिन प्रसाद ने कहा कि चुनाव के बाद इनका गठबंधन भी टूटेगा।

नौ बजे तक 9.45 प्रतिशत वोटिंग : विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान जारी है। कई जगह पर थोड़ी देर के लिए ईवीएम में दिक्कत के बाद भी पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे तक नौ जिलों में कुल 9.45 प्रतिशत मतदान हो गया था। अमरोहा में सर्वाधिक 10.83 तो सबसे कम बरेली में 8.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। सहारनपुर में 9.77, बिजनौर में 10.01, मुरादाबाद में 10.03, संभल में 10.78, रामपुर में 8.37, अमरोहा में 10.83, बदायूं में 9.14, बरेली में 8.36 तथा शाहजहांपुर में 9.18 प्रतिशत मतदान हो गया था।

jagran

रामपुर में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया मतदान : नरेन्द्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के मतदान में आज रामपुर में वोट डाला। नकवी वहां पर आम मतदाता की तरह ही लाइन में लगे और अपनी बारी आने पर मतदान किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने दनियापुर शंकरपुर बूथ पर वोट डाला।

jagran

रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके नकवी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी पूरे जज्बे के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

बिजनौर में सपा प्रत्याशी की पत्नी और भाई पर रुपये बांटने के आरोप में मुकदमा दर्ज : बिजनौर में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नगीना विधान सभा क्षेत्र के कस्बा कोटरा मे जनता के लोगों को रुपये बांटने के आरोप में सपा प्रत्याशी की पत्नी व उसके भाई समेत अन्य महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कराया है। नगीना विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस व भाई धर्मेंद्र पारस 2-3 अन्य महिलाओं के साथ नगीना क्षेत्र के गांव कस्बा कोटरा में चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी रविवार की रात्रि प्रचार कर रहे थे।

jagran

प्रत्याशी की पत्नी व भाई जनता के लोगों को रुपए बांटने का लालच दे रहे थे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो इस बीच ग्रामीणों से गाली-गलौज भी हुई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पर कोतवाली नगीना पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल किशोर गांव कस्बा कोटरा पहुंचे। सेक्टर मजिस्ट्रेट पशु चिकित्सा अधिकारी कोतवाली डा. कौशल किशोर ने सपा प्रत्याशी मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस व भाई धर्मेंद्र पारस और 2-3 अन्य महिलाओं के विरुद्ध कोतवाली नगीना में संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

शाहजहांपुर में यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वोट डाला: उत्तर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में सोमवार को अपना वोट डाला। सुरेश कुमार खन्ना ने प्रताप कालोनी में बने बूथ में मतदान किया। वह शाहजहांपुर सदर सीट से विधायक हैं। आठ बार के विधायक खन्ना नौवीं बार विधायक बनने के लिए चुनाव के मैदान में हैं।

jagran

बरेली में कई बूथों पर मशीनें खराब: बरेली में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जिले में सुबह 7:00 बजते ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। लोगों में पहला वोट डालने का उत्साह साफ दिखाई दिया। समय से पहले ही लोग मतदान केंद्र पहुंचे, लेकिन कुछ स्थानों पर मशीन की गड़बड़ी के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। मौजूद पीठासीन अधिकारियों ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना भेजी। मशीनों को बदलने प्रक्रिया चल रही है।

jagran

मुरादाबाद मंडल की 19 सीटों पर 195 प्रत्याशी: मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और सम्भल की 19 सीटों पर कुल 195 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुरादाबाद की छह विधानसभा सीटों पर कुल 66, सम्भल की चार सीटों पर 42, अमरोहा की चार सीटों पर 43 और रामपुर की पांच सीटों पर 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार 19 में से 9 भाजपा और 10 सीटें सपा के पास थीं। मुरादाबाद की जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, बिलारी, ठाकुरद्वारा और कांठ विधानसभा सीट के 24,19,083 मतदाता 66 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 2739 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से आठ बजे तक मतदान होगा। इस बार करीब एक लाख 28 हजार नए मतदाता जुड़े हैं।

jagran

सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग: सहारनपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। लोग सात बजे से पहले से ही बूथों पर पहुंच गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की जा रही है। जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर कुल 25,86,029 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। कुल 71 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बरेली के नौ विधानसभा क्षेत्र में मतदान: बरेली में नौ विधानसभा क्षेत्र के 1955 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। यहां पर बहेड़ी विधानसभा से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के अताउर्रहमान, बसपा के आसेराम गंगवार व कांग्रेस के संतोष भारती, मीरगंज विधानसभा से भाजपा के डीसी वर्मा, सपा के सुल्तान बेग, बसपा के भानू प्रताप गंगवार व कांग्रेस के मोहम्मद इलियास, भोजीपुरा विधानसभा से भाजपा के बहोरनलाल मौर्य, सपा के शहजिल इस्लाम, बसपा के योगेश पटेल व कांग्रेस के सरदार खान, नवाबगंज विधानसभा से भाजपा के एसपी आर्य गंगवार, सपा के भगवंतशरण गंगवार, बसपा के यूसुफ खान व कांग्रेस की ऊषा गंगवार, फरीदपुर (एससी) विधानसभा से भाजपा के श्याम बिहारी लाल, सपा के विजय पाल सिंह, बसपा की शालिनी सिंह व कांग्रेस के विशाल सागर, बिथरी चैनपुर विधानसभा से भाजपा के राघवेंद्र शर्मा, सपा के अगम मौर्य, बसपा के आशीष पटेल व कांग्रेस की अल्का सिंह, बरेली शहर विधानसभा से भाजपा के अरुण सक्सेना, सपा के राजेश कुमार अग्रवाल, बसपा के ब्रह्मानंद शर्मा व कांग्रेस के कृष्ण कांत शर्मा, बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संजीव अग्रवाल, सपा की सुप्रिया ऐरन, बसपा के अनिल कुमार वाल्मीकि व कांग्रस के मोहम्मद इस्लाम, आंवला विधानसभा से भाजपा के धर्मपाल सिंह, सपा के राधा कृष्ण शर्मा, बसपा के लक्ष्मण प्रसाद लोधी व कांग्रेस के ओमवीर यादव मैदान में हैं। बदायूं जिले की छह विधानसभा सीटों पर 23,85,897 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप

  • August 22, 2026
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव

  • August 22, 2026
‘40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20…’, खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब

‘40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20…’, खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब

  • August 22, 2026
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल

  • August 22, 2026
‘यही असली चेहरा’, वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

‘यही असली चेहरा’, वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

  • August 22, 2026
त्योहारों से पहले चीनी बेलगाम, सरकार बोली-एथनॉल वजह नहीं

त्योहारों से पहले चीनी बेलगाम, सरकार बोली-एथनॉल वजह नहीं

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा August 22, 2026
  • परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप August 22, 2026
  • फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने की कलम बंद हड़ताल August 22, 2026
  • सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त August 22, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के नौजवानों ने आजमाया भाग्य August 22, 2026
  • नगर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत August 22, 2026
  • 3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान August 22, 2026
  • बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया स्वागत August 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा पार्थेनियम घास के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित August 22, 2026
  • UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’ August 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021