• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में सोमवार से लगा नाइट कर्फ्यू, जानिए टाइमिंग और कई अन्य प्रतिबंध

  • December 27, 2021
दिल्ली में सोमवार से लगा नाइट कर्फ्यू, जानिए टाइमिंग और कई अन्य प्रतिबंध
  • दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सोमवार से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते दिल्ली सरकार ने लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए राजधानी में सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। यह नाइट कर्फ्यू सोमवार (27 दिसंबर) से शुरू होगा जो रात 11 बजे से लेकर अगले दिन सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति होगी। बेवजह बाहर निकलने वालों लोगों पर सख्ती बरती जाएगी।

सड़कों पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी नाइट कर्फ्यू का पालन कराएंगे। इसके साथ ही ये अधिकारी कोरोना बचाव से जुड़े सभी प्रावधानों का पालन भी सुनिचित करवाएंगे और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती बरते हुए उनका चालान भी काटेंगे।

इस बारे में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देशभर में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने समय पर नाइट कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। इससे कोरोना के नये वेरिएंट को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

यहां बता दें कि इससे पहले बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ एवं कोरोना नियमों के उल्लंघन पर एलजी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को सख्ताई के साथ कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को रोकने के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। वे लगातार इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ओमिक्रोन के खतरे के चलते डीडीएमए दिल्ली में पहले ही क्रिसमस एवं नये साल के कार्यक्रमों एवं पार्टियों पर रोक लगा चुका है। अब इस कड़ी में सरकार द्वारा राजधानी में नाइट कफ्र्यू की घोषणा की गई है।

इससे पहले देश भर में मध्यप्रदेश के बाद हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व पुडुचेरी में नाइट कर्फ्यू लग चुका है एवं सरकारों ने इसमें और ज्यादा सख्ती बरतने की बात कही है।आज भी संक्रमण दर 0.55 से ऊपर रही तो लगेगा ग्रेप एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में जिस तरह रोजाना कोरोना एवं ओमिक्रोन के मामले में बेतहाशा वृद्घि हो रही है। रविवार को संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत रही, यदि सोमवार को भी संक्रमण दर इतनी या इससे अधिक रही तो राजधानी में दिल्ली सरकार द्वारा जारी ग्रेडेड एक्शन रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा।

दिल्ली में इन चीजों पर है प्रतिबंध

 

  • सार्वजनिक स्थलों पर नए साल के आयोजनों पर रोक
  • कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले माल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
  • फेस मास्क लगाना जरुरी
  • मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई के आदेश
  • अगर मास्क नहीं लगाए हैं तो दुकानों पर नहीं मिलेगा सामान, माल में नही मिलेगी एंट्री
  • सरकारी दफ्तरों में बिना मास्क के घुसने पर रोक
  • होटल, बार या रेस्टोरेंट कुल सीटों के मुकाबले 50 फीसद सीटों पर ही संचालित किए जाएं।
  • राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और किसी की भीड़ वाले आयोजनों पर रोक रहेगी।
  • बैंक्वेट हाल में शादी, मीटिंग, कान्फ्रेंस और प्रदर्शनी के अलावा और कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
  • शादी समारोहों में सिर्फ 200 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण
  • कार्य स्थल और बाजारों में नो मास्क, नो एंट्री (बिना मास्क प्रवेश वर्जित) नियम लागू
  • दुकानदार बगैर मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद का ‘अंकल’ दांव: BSP ने Gen-Z वोटरों पर लगाया फोकस, 2027 की तैयारी तेज

आकाश आनंद का ‘अंकल’ दांव: BSP ने Gen-Z वोटरों पर लगाया फोकस, 2027 की तैयारी तेज

  • August 12, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, छोटे शहरों और संवेदनशील इलाकों पर भी विशेष नजर

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, छोटे शहरों और संवेदनशील इलाकों पर भी विशेष नजर

  • August 12, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया

डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया

  • August 12, 2026
‘पहले रोजगार के लिए पलायन होता था, अब निवेशक यूपी आ रहे’, पूर्वांचल के विकास पर बोले CM योगी

‘पहले रोजगार के लिए पलायन होता था, अब निवेशक यूपी आ रहे’, पूर्वांचल के विकास पर बोले CM योगी

  • August 12, 2026
यूपी में थमी बारिश की रफ्तार, कुछ दिन राहत के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

यूपी में थमी बारिश की रफ्तार, कुछ दिन राहत के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

  • August 12, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

  • August 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मिचेल मार्श ने रचा कीर्तिमान, द हंड्रेड में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले विेदेशी खिलाड़ी August 12, 2026
  • आकाश आनंद का ‘अंकल’ दांव: BSP ने Gen-Z वोटरों पर लगाया फोकस, 2027 की तैयारी तेज August 12, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, छोटे शहरों और संवेदनशील इलाकों पर भी विशेष नजर August 12, 2026
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया August 12, 2026
  • ‘पहले रोजगार के लिए पलायन होता था, अब निवेशक यूपी आ रहे’, पूर्वांचल के विकास पर बोले CM योगी August 12, 2026
  • यूपी में थमी बारिश की रफ्तार, कुछ दिन राहत के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून August 12, 2026
  • JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन विधेयक, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला August 12, 2026
  • जनसुनवाई में बारिश के चलते मात्र तीन व्यक्ति ही पहुचे August 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दिव्य घोष वादन August 11, 2026
  • सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने समिति के समक्ष उठाये सवाल, लापरवाही का आरोप August 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021