• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शुभमन गिल ने माना हो गई चूक, बताया- इस एक चीज की वजह से हुआ धोखा

  • November 26, 2021
शुभमन गिल ने माना हो गई चूक, बताया- इस एक चीज की वजह से हुआ धोखा
  • गिल ने कहा मुझे लगता है कि पहले स्पैल में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने भोजनकाल के बाद बहुत अच्छी गेंदें डालीं। कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी और मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी।

कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलने उतरी। कानपुर टेस्ट में भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ओपनर शुभमन गिल ने टीम के लिए अर्धशतक जमाया लेकिन पारी को शतक में नहीं बदल पाए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि आखिर कहां वो चूक कर बैठे।

टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 93 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 52 रन बनाए। अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे गिल लंच के तुरंत बाद काइल जैमिसन की गेंद पर बोल्ड होकर वापस लौटे।

गिल ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहले टेस्ट के पहले दिन भोजनकाल के बाद ही उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी।

गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले स्पैल में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने भोजनकाल के बाद बहुत अच्छी गेंदें डालीं। कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी और मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी। टेस्ट क्रिकेट में यही होता है। आपको हालात का आकलन तेजी से करना होता है। इस पारी में गेंद को मैं उस तरह से भांप नहीं सका। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद इस तरह रिवर्स स्विंग लेगी।’

भारत ने पहले दिन के खेल में 84 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने 75 रन बनाए थे जबकि रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। खराब रौशनी की वजह से 6 ओवर पहले ही मैच को रोकना पड़ा।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

  • August 11, 2026
2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट पर इन बल्लेबाजों का रहा दबदबा, ईशान किशन दूसरे स्थान पर

2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट पर इन बल्लेबाजों का रहा दबदबा, ईशान किशन दूसरे स्थान पर

  • August 10, 2026
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

  • August 8, 2026
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

  • August 7, 2026
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल

3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल

  • August 6, 2026
बुमराह से लेकर वॉशिंगटन तक, इंजरी से जूझ रहे कई अहम खिलाड़ी, टेंशन में टीम इंडिया

बुमराह से लेकर वॉशिंगटन तक, इंजरी से जूझ रहे कई अहम खिलाड़ी, टेंशन में टीम इंडिया

  • August 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनसुनवाई में बारिश के चलते मात्र तीन व्यक्ति ही पहुचे August 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दिव्य घोष वादन August 11, 2026
  • सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने समिति के समक्ष उठाये सवाल, लापरवाही का आरोप August 11, 2026
  • बागेश्वर धाम महादेव मंदिर में नगर विधायक राजीव गुंबर ने पत्नी संग किया जलाभिषेक August 11, 2026
  • उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कावंड़ तीर्थ यात्रियों को फल, जल का किया वितरण August 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ महानगर August 11, 2026
  • नकुड मे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी महाशिवरात्री August 11, 2026
  • निःशुल्क मोबाइल चिकित्सा एवं कांवड़ सेवा शिविर का समापन August 11, 2026
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू August 11, 2026
  • दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप August 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021