• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीएम योगी ने नवचयनित अभियंताओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र, बोले- अर्थव्यवस्था में यूपी बनेगा नंबर वन

  • November 2, 2021
सीएम योगी ने नवचयनित अभियंताओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र, बोले- अर्थव्यवस्था में यूपी बनेगा नंबर वन
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नवचयनित सहायक अभियंताओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 34 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नवचयनित सहायक अभियंताओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 33 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें सिविल अभियंता और इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के अभियंता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलतापूर्वक स्थान प्राप्त करने और आवास विभाग में चयनित होने पर सभी नव चयनित इंजीनियरों को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से नवचयनित 46 अभियंताओं में से आज यहां पर 33 को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। शेष की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर विज्ञापन से लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया तक किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी स्तर पर सिफारिश की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब साढ़े चार लाख नौजवान नियुक्ति प्राप्त कर चुके हैं। इन नियुक्तियों में एक पर भी कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। सरकार ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से इन नियुक्तियों को प्रक्रिया अपनाई है। पिछले 15 वर्षों में जितनी नियुक्तियां सरकारी विभागों या निजी क्षेत्र में हुई हैं, उससे कहीं ज्यादा नौकरियां इन साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक का उपयोग करके हमारी सरकार ने विकास प्राधिकरणों में कई वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण छह महीने के अंदर किया है। जनता ने मुझे इसका फीडबैक दिया कि काम बहुत अच्छा हो रहा है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 6वें नंबर पर थी। अगर हम साढ़े चार वर्ष में 6वें नंबर से दूसरे नंबर पर आ सकते हैं, तब कोई कारण नहीं अगले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर से एक नंबर पर आ जाए।

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

  • August 9, 2026
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021