• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खïराब, सांस लेने में परेशानी

  • October 3, 2021
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खïराब, सांस लेने में परेशानी
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप किया। 82 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर विवाद के समय से बेहद सक्रिय महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई है। उनको सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। उनका चेकअप करने मेदांता अस्पताल के निदेशक राजीव कपूर अयोध्या पहुंचे हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक ही खराब हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप किया। 82 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। निदेशक राजीव कपूर के नेतृत्व में लखनऊ के मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम भी अयोध्या में है। माना जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास के चेकअप के बाद उनको मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ के साथ खांसी तथा अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत है। महंत नृत्य गोपाल दास के ऑक्सीजन लेवल में भी उतार-चढ़ाव भी हो रहा है।

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अयोध्या पहुंचे थे। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग हैं। अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीते वर्ष अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया था।

अयोध्या में मणिराम दास (छोटी छावनी) के महंत नृत्यगोपाल दास का जन्म मथुरा में हुआ है। वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। वह मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जाते हैं। महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म मथुरा के बरसाना के कहोला गांव में 1938 में हुआ। उन्होंने सिर्फ 12 वर्ष की उम्र में ही संन्यास ले लिया था और मथुरा से अयोध्या आ गए। 1953 में उन्होंने अयोध्या में मणिराम दास छावनी में राम मनोहर दास से दीक्षा ली।

 

Post navigation

Prev
Next
‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

  • September 22, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

  • September 22, 2026
व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट

व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट

  • September 22, 2026
वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

  • September 22, 2026
सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा

  • September 21, 2026
शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार

शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021