• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्य प्रदेश: दुष्कर्म की शिकायत करने आई नाबालिग ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

  • July 29, 2021
मध्य प्रदेश: दुष्कर्म की शिकायत करने आई नाबालिग ने थाने में दिया बच्चे को जन्म
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का मामला। छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाने का मामला। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

छिंदवाड़ा। दुष्कर्म की शिकायत करने आई नाबालिग का थाने में ही प्रसव हो गया। यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाने का है। बताया जाता है कि नाबालिग को प्रसव पीड़ा होने पर थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया, एक महिला पुलिसकर्मी व अन्य महिलाओं ने प्रसव करवाया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक नाबालिग को प्रसव पीड़ा होने पर एक महिला कांस्टेबल और परिसर में घरेलू काम करने वाली महिलाओं की मदद से उसकी डिलीवरी करवाई गई। इसके बाद पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग और उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

पीडि़ता ने शिकायत में बताया था कि उसी के गांव के आकाश युवनाती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित बीते कई महीने से शादी की बात कहकर उसे थाने आने से रोक रहा था। तीन दिन पहले वह शादी से मुकर गया। इसके बाद पीडि़ता बुधवार को थाने पहुंची। गौरतलब है कि नौ मार्च को लवाघोघरी थाने में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उस वक्त महिला कांस्टेबल शीतल वाघमारे ने थाने में प्रसव करवाया था। वहां भी समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी थी। इस बार भी ऐसा ही हुआ।

 

Post navigation

Prev
Next
FCRA संशोधन विधेयक पर फैली अफवाहों का राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने किया खंडन, बताया क्या है सच्चाई

FCRA संशोधन विधेयक पर फैली अफवाहों का राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने किया खंडन, बताया क्या है सच्चाई

  • August 10, 2026
झारखंड विधानसभा मार्च से पहले छात्रों की अपील, बोले- शांतिपूर्ण रहेगा आंदोलन, पुलिस से टकराव नहीं

झारखंड विधानसभा मार्च से पहले छात्रों की अपील, बोले- शांतिपूर्ण रहेगा आंदोलन, पुलिस से टकराव नहीं

  • August 10, 2026
प्रयागराज के 20 साल पुराने भूमि कब्जा मामले की होगी जांच, सीएम योगी के निर्देश पर SIT गठित

प्रयागराज के 20 साल पुराने भूमि कब्जा मामले की होगी जांच, सीएम योगी के निर्देश पर SIT गठित

  • August 10, 2026
अखिलेश यादव ने की ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की निंदा, बोले- लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण

अखिलेश यादव ने की ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की निंदा, बोले- लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण

  • August 10, 2026
नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

  • August 9, 2026
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा August 10, 2026
  • 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट पर इन बल्लेबाजों का रहा दबदबा, ईशान किशन दूसरे स्थान पर August 10, 2026
  • बाढ़ और बारिश का कहर जारी: असम में मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट August 10, 2026
  • FCRA संशोधन विधेयक पर फैली अफवाहों का राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने किया खंडन, बताया क्या है सच्चाई August 10, 2026
  • झारखंड विधानसभा मार्च से पहले छात्रों की अपील, बोले- शांतिपूर्ण रहेगा आंदोलन, पुलिस से टकराव नहीं August 10, 2026
  • प्रयागराज के 20 साल पुराने भूमि कब्जा मामले की होगी जांच, सीएम योगी के निर्देश पर SIT गठित August 10, 2026
  • अखिलेश यादव ने की ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की निंदा, बोले- लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण August 10, 2026
  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021