• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पेगासस जासूसी कांड पर संसद में तनातनी अब आर-पार की ओर बढ़ी, सातवें दिन भी विपक्षी दलों का दोनों सदनों में हंगामा

  • July 29, 2021
पेगासस जासूसी कांड पर संसद में तनातनी अब आर-पार की ओर बढ़ी, सातवें दिन भी विपक्षी दलों का दोनों सदनों में हंगामा
  • सत्तापक्ष ने लोकसभा में भारी हंगामे के दौरान कागज उछालने वाले 10 सदस्यों के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लाने के संकेत दिए हैं। ऐसे ही मामले में राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है।

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी कांड पर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध अब ज्यादा गंभीर हो गया है। जासूसी कांड पर एकजुट हुए 14 विपक्षी दलों ने संयुक्त रणनीति के साथ दोनों सदनों में सरकार की आक्रामक मोर्चाबंदी करते हुए भारी हंगामा कर लगातार सातवें दिन संसद की कार्यवाही बाधित की। लोकसभा में तो विपक्षी सदस्यों ने हवा में पर्चे उड़ाने के साथ ही आसन की तरफ भी उन्हें फेंका।

हंगामे के दौरान आसन की तरफ कागज उड़ाने वाले 10 सदस्यों के निलंबन पर किया जा रहा विचार

विपक्ष ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार चर्चा के लिए राजी नहीं होगी, तब तक संसद का संग्राम ठप नहीं होगा। वहीं, सरकार ने लोकसभा में दो और राज्यसभा में एक विधेयक पारित कर यह साफ संदेश दे दिया है कि विपक्ष के दबाव की उसे परवाह नहीं। सत्तापक्ष ने लोकसभा में भारी हंगामे के दौरान कागज उछालने वाले 10 सदस्यों के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लाने के संकेत दिए हैं। ऐसे ही मामले में राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है।

आक्रामक हुए सरकारी विरोधी 14 दलों ने कहा, बहस की मांग से कोई समझौता नहीं

विपक्षी सदस्यों के निलंबन की तैयारी से संकेत साफ हैं कि जासूसी कांड पर सरकार और विपक्ष की तनातनी सियासी आर-पार की ओर बढ़ रही है। जासूसी मामले का घमासान तेज होने का संकेत तो सुबह सदन शुरू होने से पहले 14 विपक्षी दलों की बहस की मांग से पीछे नहीं हटने पर बनी सहमति से मिल गया था।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में राहुल गांधी समेत दोनों सदनों में 14 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सभी नेताओं ने अपने-अपने सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देने का फैसला किया। इसमें कांग्रेस के अलावा द्रमुक, एनसीपी, शिवसेना, राजद, सपा, माकपा, भाकपा, नेशनल कांफ्रेंस, आइयूएमएल, केसीएम, वीसीके, आरएसपी और आप के नेता शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस के नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुए और इन दलों के नेताओं की साझा प्रेस कांफ्रेंस से भी टीएमसी दूर रही रही। हालांकि, सदन में विपक्ष के साथ टीएमसी सदस्य जरूर सक्रिय रूप से शामिल रहे।

विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्पीकर ने किया खारिज

लोकसभा में राहुल समेत विपक्षी नेताओं के जासूसी कांड पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस को स्पीकर ने खारिज कर दिया और भारी हंगामे के बीच पूरा प्रश्नकाल चलाया। इस दौरान विपक्षी सदस्य पूरे समय वेल में जमकर नारेबाजी करते रहे और आसन के अलावा सत्तापक्ष से उनकी नोक-झोंक चलती रही।

पांच बार स्थगित हुई कार्यवाही

प्रश्नकाल खत्म होते ही स्पीकर चले गए और भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल आसन पर बैठे और कार्यवाही का संचालन शुरू किया। इस पर कांग्रेस तथा कुछ अन्य विपक्षी सदस्य इस पर भड़क गए और कार्यसूची से जुड़े कागजातों को फाड़कर उछालने लगे। कुछ पर्चे आसन की ओर तो कुछ सत्तापक्ष की ओर फेंके गए। तब अग्रवाल ने सदन को 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया और इसके बाद पांच बार के व्यवधान के बाद शाम चार बजे लोकसभा पूरे दिन के लिए ठप हो गई।

हंगामे के बीच तीन बिल पास

विपक्ष के हंगामे को अनसुना करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुपूरक मांगों के साथ विनियोग विधेयक और दिवालिया कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक पारित करा लिए। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया तो सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर संसद में बहस से भागने और मंत्रियों को जवाब देने से रोकने का आरोप लगाया। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी कहा कि हंगामे के अलावा विपक्ष के पास कोई मुददा ही नहीं है जिस पर वह चर्चा करे।

राज्यसभा में मुश्किल से चला प्रश्नकाल

राज्यसभा में भी कार्यवाही को शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद हंगामे के चलते स्थगित करना पड़ा। उपसभापति हरिवंश ने 12 बजे शुरू हुए प्रश्नकाल को करीब 40 मिनट तक भारी शोर-शराबे में ही चलाया और फिर दो बजे तक सदन स्थगित हुआ। महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किशोर न्याय, देखभाल-संरक्षण संशोधन विधयेक को शोर-शराबे में ही ध्वनिमत से पारित करा लिया। तृणमूल के डेरेक ओब्रायन ने इस पर वोटिंग की मांग की। पीठासीन सभापति भुवनेश्वर कलिता ने उनकी मांग नहीं मानी और विधयेक को पारित किए जाने का एलान करते हुए सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।

 

Post navigation

Prev
Next
NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

  • September 26, 2026
‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

  • September 26, 2026
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान

  • September 26, 2026
ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’

ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’

  • September 26, 2026
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

  • September 26, 2026
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले September 26, 2026
  • ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार September 26, 2026
  • GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप September 26, 2026
  • गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान September 26, 2026
  • ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’ September 26, 2026
  • 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी September 26, 2026
  • वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या? September 26, 2026
  • UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा September 26, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 133 गवाह, CCTV से बैंक खातों तक पुलिस ने जुटाए साक्ष्य September 25, 2026
  • गहलोत का BJP पर निशाना, ‘राजस्थान निकाय चुनाव में हुई वोटों की लूट’ September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021