• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Oxygen पर बवाल: केंद्र केवल डाटा संग्रह करता है जिसे राज्य सरकारें भेजती हैं, मोदी सरकार ने फिर किया साफ

  • July 21, 2021
Oxygen पर बवाल: केंद्र केवल डाटा संग्रह करता है जिसे राज्य सरकारें भेजती हैं, मोदी सरकार ने फिर किया साफ
  • कल से आक्सीजन की किल्लत से होने वाली मौतों का मुद्देे पर बवाल जारी है जिसपर आज केंद्र सरकार की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है कि राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से मिलने वाले डाटा को ही केंद्र संग्रहित करता है न कि खुद जेनरेट करता है।

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश ने आक्सीजन और अस्पताल में बिस्तरों समेत दवाइयों व अन्य जरूरी सामान की किल्लत को झेला है। कल से यह मुद्दा बहस का विषय बना हुआ है कि देश में आक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं। मामले में केंद्र ने स्पष्टीकरण दिया और कहा है कि राज्यों से संक्रमण के आंकड़े भेजे जाते हैं, जिनका कलेक्शन केंद्र करता है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु की ओर से कहा गया है कि वहां आक्सीजन की किल्लत के कारण एक भी मौत नहीं हुई।

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, ‘ सदन में कल आक्सीजन की कमी से हुई मौत पर सवाल पूछा गया था। इस पर जो जवाब मिला उसमें तीन चीजें ध्यान देने योग्य हैं। पहला- केंद्र कहती है कि स्वास्थ्य राज्यों का विषय है। दूसरा- केंद्र कहती है कि हम सिर्फ राज्यों के भेजे डेटा को संग्रहित करते हैं और तीसरा- हमने एक गाइडलाइन जारी किया है, जिसके आधार पर राज्य अपने मौत के आंकड़ों को रिपोर्ट कर सकें।’

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘किसी भी राज्य ने आक्सीजन की कमी को लेकर हुई मृत्यु पर कोई आंकड़ा नहीं भेजा। किसी ने ये नहीं कहा कि उनके राज्य में आक्सीजन की कमी को लेकर मौत हुई है। चाहे महामारी, चाहे वैक्सीन का विषय हो हर विषय में झूठ बोलना, हर विषय में भ्रम फैलाना और हर विषय में लोगों को बरगलाना, ये राहुल गांधी जी ने एक ट्विटर ट्रोल के रूप में काम करते हुए किया है।’ संबित पात्रा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से संबित पात्रा ने सवाल किया और कहा कि आप दोनों बताएं कि क्या आपकी सरकार ने केंद्र को जो आंकड़े दिए हैं उसमें से एक भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है ऐसा लिखकर दिया है क्या?’ उन्होंने कहा, ‘न्यायाधीशों के सामने महाराष्ट्र सरकार ने माना है कि किसी प्रकार से कोई मृत्यु ऑक्सीजन के कारण नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ जहां कांग्रेस की सरकार है वो खुद कह रही है कि हमारे राज्य में एक भी मृत्यु ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई है।’

 

Post navigation

Prev
Next
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

  • September 26, 2026
‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

  • September 26, 2026
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के बड़े प्रोजेक्ट और चुनावी तैयारियों पर मंथन

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के बड़े प्रोजेक्ट और चुनावी तैयारियों पर मंथन

  • September 26, 2026
GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

  • September 26, 2026
15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

  • September 26, 2026
UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा

UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा

  • September 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए September 26, 2026
  • बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज September 26, 2026
  • सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम September 26, 2026
  • कुराश-जूडो में पदक जीतकर लौटीं छात्राएं, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत September 26, 2026
  • रेलवे पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण September 26, 2026
  • राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष September 26, 2026
  • आगे निकलने की होड़ बनी काल, भूसे में दबकर दो की मौत September 26, 2026
  • ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी September 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021