• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, PMGKY के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न के आवंटन को मंजूरी

  • June 23, 2021
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, PMGKY के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न के आवंटन को मंजूरी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (चरण IV) के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अगले पांच महीने जुलाई से नवंबर 2021 तक 81.35 करोड़ लाभार्थियों को हर माह मुफ्त में प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मिलेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (चरण IV) के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न के आवंटन को मंजूरी दे दी। इसके तहत अगले पांच महीने यानी जुलाई से लेकर नवंबर 2021 तक 81.35 करोड़ लाभार्थियों को हर माह मुफ्त में प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मिलेगा। इसके लिए कुल 67,266.44 करोड़ रुपये खर्च होगा।

लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत अधिकतम 81.35 करोड़ व्यक्तियों को पांच महीने तक प्रति माह 5 किलो अतिरिक्त खाद्यान्न देने की मंजूरी से 64,031 करोड़ रुपये की अनुमानित खाद्य सब्सिडी की आवश्यकता होगी। भारत सरकार इस योजना के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसी भी योगदान के बिना पूरा खर्च वहन कर रही है। ऐसे में परिवहन, हैंडलिंग और एफपीएस डीलरों के मार्जिन आदि के लिए लगभग 3,234.85 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता होगी। इस तरह से भारत सरकार द्वारा वहन किया जाने वाला कुल अनुमानित व्यय 67,266.44 करोड़ रुपये होगा।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग लेगा आवंटन पर फैसला

केंद्र सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि लोगों को गेहूं या चावल क्या आवंटित करना है? इसका फैसला खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा किया जाएगा। साथ ही, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग प्रतिकूल मौसम की स्थिति जैसे मानसून, बर्फबारी, आदि के साथ-साथ कोरोना और आपूर्ति श्रृंखला के कारण उत्पन्न होने वाली परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार पीएमजीकेएवाई के चरण III और चरण IV के तहत वितरण अवधि पर निर्णय ले सकता है।

गरीब परिवार को खाद्यान्न की अनुपलब्धता के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा

केंद्र ने यह भी जानकारी दी है कि खाद्यान्न के मामले में कुल खर्च लगभग 204 एलएमटी हो सकता है। अतिरिक्त आवंटन से कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक परेशानी के कारण गरीबों को होने वाली कठिनाइयों में कमी आएगी। अगले पांच वर्षों में किसी भी गरीब परिवार को खाद्यान्न की अनुपलब्धता के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Post navigation

Prev
Next
चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

  • June 26, 2026
”जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा…”, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

”जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा…”, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

  • June 26, 2026
सिख गुरुओं के कथित अपमान पर धर्मेंद्र प्रधान का भगवंत मान पर हमला, नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग

सिख गुरुओं के कथित अपमान पर धर्मेंद्र प्रधान का भगवंत मान पर हमला, नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग

  • June 26, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा तेज, नैतिक जिम्मेदारी तय होने के संकेत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा तेज, नैतिक जिम्मेदारी तय होने के संकेत

  • June 26, 2026
लवकुश मिश्रा से लेकर टिन्नू यादव तक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नामजद 8 आरोपी कौन हैं? जानिए उनकी भूमिका

लवकुश मिश्रा से लेकर टिन्नू यादव तक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नामजद 8 आरोपी कौन हैं? जानिए उनकी भूमिका

  • June 26, 2026
लखनऊ में गरजे CM योगी, आपातकाल का किया जिक्र, बोले- ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा’

लखनऊ में गरजे CM योगी, आपातकाल का किया जिक्र, बोले- ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा’

  • June 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-देहरादून हाईवे  पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी दो कारें June 26, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत June 26, 2026
  • नगर कोतवाली पुलिस दबोचे 4 आरोपी June 26, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत June 26, 2026
  • हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस June 26, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप: सवेरा क्रिकेट एकेडमी ने पंवार एकेडमी को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा June 26, 2026
  • राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास June 26, 2026
  • LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी June 26, 2026
  • अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’ June 26, 2026
  • चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’ June 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021