• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल, बोले- देशहित के लिए खड़े हैं पीएम मोदी

  • June 9, 2021
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल, बोले- देशहित के लिए खड़े हैं पीएम मोदी
  • कुंवर जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वो युवा चेहरे हैं जिन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव जीत कर मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्यमंत्री का दायित्व संभाला।

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की ओर इशारा कर दिया था। कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे, लेकिन फायदा नहीं हुआ। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीम से जितिन प्रसाद के रूप में एक और बेहद अहम विकेट गिरा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद ने कहा, ‘ मेरा कांग्रेस पार्टी से 3 पीढ़ियों का साथ रहा है। मैंने ये महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच, विचार और मंथन के बाद लिया है। आज सवाल ये नहीं है कि मैं किस पार्टी को छोड़कर आ रहा हूं, बल्कि सवाल ये है कि मैं किस पार्टी में जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। पिछले 8-10 वर्षों में मैंने महसूस किया है कि अगर कोई एक पार्टी है जो वास्तव में राष्ट्रीय है, तो वह भाजपा है। अन्य दल क्षेत्रीय हैं, लेकिन यह राष्ट्रीय दल है, आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, अगर कोई राजनीतिक दल या नेता देश के हित के लिए खड़ा है, तो वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

बता दें कि कुंवर जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वो युवा चेहरे हैं, जिन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव जीत कर मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। ऐसे में जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।

ये है कांग्रेस छोड़ने की वजह

जितिन प्रसाद कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में शामिल हैं। एक समय पर वह कांग्रेस की टीम का अहम हिस्‍सा हुआ करते थे। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे। हालांकि, इसके बावजूद जितिन प्रसाद की शिकायत को पार्टी हाईकमान ने नजरअंदाज किया। यही वजह है कि  उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस में जब से प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है, तब से जितिन प्रसाद की अहमियत पार्टी की नजरों कम होती नजर आने लगी। प्रियंका के आने के बाद यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू बनाए गए। कई अहम समितियों में भी जितिन प्रसाद का नाम नदारद रहा। इसके बाद जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बना दिया था। जितिन प्रसाद के लिए ये संकेत काफी था। उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश की राजनीति से दूर करने का प्रयास किया जा रहा था।

 

Post navigation

Prev
Next
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें…’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

‘‘इटैलियन माता जी उन्हें…’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

  • August 12, 2026
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- ‘हम जानना चाहते हैं कि…’

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- ‘हम जानना चाहते हैं कि…’

  • August 12, 2026
‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

  • August 12, 2026
‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

‘दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें’, पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

  • August 12, 2026
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग

  • August 12, 2026
JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन विधेयक, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला

JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन विधेयक, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला

  • August 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- ‘आरोप निराधार और भ्रामक’ August 12, 2026
  • ‘‘इटैलियन माता जी उन्हें…’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाकुम्भरी विवि में August 12, 2026
  • व्यापारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, की नशे के कारोबार पर अंकुश और बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग August 12, 2026
  • कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर व्यापार मंडल ने व्यक्त किया  पुलिस-प्रशासन का आभार August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान बना राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन: नगर विधायक August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं August 12, 2026
  • कलेक्ट्रेट में बने सैल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी ने ली सैल्फी August 12, 2026
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट में आयोजित होंगे कार्यक्रम August 12, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परम्परागत रूप से मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक August 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021