• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

3 माह तक ऑक्सीजन व वैक्सीन के आयात पर कस्टम ड्यूटी नहीं, प्रधानमंत्री ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को सौंपा काम

  • April 24, 2021
3 माह तक ऑक्सीजन व वैक्सीन के आयात पर कस्टम ड्यूटी नहीं, प्रधानमंत्री ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को सौंपा काम
PM Narendra Modi
  • कोरोना के कारण कराह रहे देश में इस वक्त ऑक्सीजन समेत दवाओं व अस्पतालों के बेड की किल्ल्त हो गई है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन अनेकों बैठक कर रहे हैं और व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण के कारण फैली महामारी के  घातक और जानलेवा समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अहम फैसला लेते हुए बताया कि अगले तीन माह तक कोविड वैक्सीन व ऑक्सीजन के आयात पर किसी तरह की कस्टम ड्यूटी नहीं लागू की जाएगी। साथ ही इसपर लगने वाले स्वास्थ्य सेस भी नहीं लागू होंगे। इसे सुनिश्चित करने का काम उन्होंने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। बता दें कि इस बैठक में वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कॉमर्स व इंडस्ट्री मंत्री, पीएम के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य, डॉक्टर गुलेरिया और रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सचिवों ने हिस्सा लिया।

रेवेन्यू डिपार्टमेंट हुआ सक्रिय

प्रधानमंत्री मोदी ने देश  में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने इस पर जोर दिया कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ घर और अस्पतालों में मरीज़ों की देखभाल के लिए जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराने की तत्काल आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि संक्रमित मरीजों के लिए घरों व अस्पतालों में जरूरी मेडिकल उपकरणों मेडिकल ग्रेड के ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए। इसके बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने इस काम के लिए कस्टम के ज्वाइंट सेक्रेटरी गौरव मसलदान (Gaurav Masaldan) को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया

पिछले कुछ दिनों के दौरान भारत सरकार ने महामारी से संघर्ष के लिए कई कदम उठाए हैं ताकि ऑक्सीजन व मेडिकल सामानों की आपूर्ति व्यवस्था उचित हो सके। एयरफोर्स के विमानों से ऑक्सजीन टैंक सिंगापुर से मंगाए जा रहे हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के बीच भी ऑक्सीजन टैंकों को ले जाने के लिए उड़ानों का उपयोग हो रहा है ताकि अधिक समय न लगे। इसी तरह शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए मई -जून में मुफ्त अनाज देने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों व विभागों को इसके लिए काम करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह फैसला लिया गया है कि ऑक्सीजन व ऑक्सीजन से संबंधित सभी उपकरणों के आयात पर 3 माह के लिए किसी तरह की कस्टम व सेस से छूट रहेगी। बता दें कि घातक और जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी के चपेट में देश की जनता को अस्पताल में जगह नहीं मिल रही यहां तक की सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश भर में 3.40 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से 2.19 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए और मृत्यु दर घटकर 1.14% हो गई।

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते

  • August 10, 2026
प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

  • August 10, 2026
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

  • August 10, 2026
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है

  • August 10, 2026
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन

  • August 10, 2026
यूपी चुनाव से पहले मायावती का ‘Gen-Z’ पर दांव, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

यूपी चुनाव से पहले मायावती का ‘Gen-Z’ पर दांव, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- राजनीति की ABCD भी नहीं जानते August 10, 2026
  • जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत बनाने के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश August 10, 2026
  • प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई August 10, 2026
  • कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत August 10, 2026
  • बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है August 10, 2026
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन August 10, 2026
  • अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर… August 10, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले मायावती का ‘Gen-Z’ पर दांव, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा August 10, 2026
  • ‘आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे’, संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना August 10, 2026
  • गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘हम जानते हैं कि राज्य सरकार…’ August 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021