• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना का कहर: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का निधन, सीताराम येचुरी के बेटे आशीष ने भी गंवाई जान

  • April 22, 2021
कोरोना का कहर: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का निधन, सीताराम येचुरी के बेटे आशीष ने भी गंवाई जान
Senior Congress Leader AK Walia dies
  • शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार वालिया का बृहस्पतिवार सुबह इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे और कई दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम से एक बुरी खबर आ रही है। शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार वालिया का बृहस्पतिवार सुबह इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे और  कई दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार सुबह उनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया।

बता दें कि डॉ. अशोक कुमार वालिया दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार होने के साथ शीला दीक्षित के करीबी भी थे। पूर्वी दिल्ली में ही नहीं, बल्कि समूची दिल्ली में उन्हें बेहतरीन डॉक्टर के साथ अच्छा इंसान माना जाता था। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे।

यहां पर बता दें कि शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके अशोक कुमार वालिया प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे। शीला दीक्षित से उनकी करीबी जग जाहिर थी। वह वर्ष 1993 में दिल्ली प्रदेश की पहली विधानसभा से ही वह हर बार चुने गए थे, लेकिन 2015 में लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए थे। फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी उन्हें हार मिली थी।

इससे पहले 2017 में एमसीडी चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस का झगड़ा उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दरवाजे तक पहुंच गया था। इसके लेकर एके वालिया काफी नाराज हुए थे।

लगातार 4 बार विधानसभा चुनाव जीते थे एक वालिया

दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ.  एके वालिया ने लगातार चार विधानसभ चुनाव में जीत दर्ज की थी और लगातार दो बार चुनाव हारे भी थे  परिसीमन से पूर्व उन्होंने गीता कॉलोनी सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी और परिसीमन के बाद लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से एक बार जीत दर्ज की थी। वहीं लक्ष्मीनगर से ही वह लगातार दो बार हारे थे। इसी वजह से उन्होंने दिल्ली विधानसभा 2020 में पुरानी सीट से ही चुनान लड़ने का फैसला किया था।

 

 

Post navigation

Prev
Next
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?

  • August 8, 2026
BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री

  • August 8, 2026
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

  • August 8, 2026
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट

अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट

  • August 8, 2026
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- ‘BJP में अपराधियों की…’

पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- ‘BJP में अपराधियों की…’

  • August 8, 2026
दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

  • August 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले? August 8, 2026
  • BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री August 8, 2026
  • उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक August 8, 2026
  • अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट August 8, 2026
  • पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- ‘BJP में अपराधियों की…’ August 8, 2026
  • महापौर व नगरायुक्त ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा August 7, 2026
  • डीआईजी और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी August 7, 2026
  • उप्र आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं में व्यापारियों को कमर्शियल एवं आवासीय प्लॉट्स आवंटित करने की मांग August 7, 2026
  • शिव ही मुक्ति का साधन: कालेन्द्रांनद महाराज August 7, 2026
  • बकाया सारा टैक्स जमा कराएं, शत प्रतिशत ब्याज की छूट पाएं August 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021