• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: कोरोना वायरस संक्रमण बेहद खतरनाक स्तर पर, UP में 24 घंटे में मिले 22439 नए संक्रमित

  • April 15, 2021
COVID-19 in UP: कोरोना वायरस संक्रमण बेहद खतरनाक स्तर पर, UP में 24 घंटे में मिले 22439 नए संक्रमित
  • Corona Virus in UP महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार केस बढ़ते ही जा रहे हैं। सूबे में बुधवार को जहां 24 घंटे में 20510 नए संक्रमित मिले थे वहीं गुरुवार को इनका संख्या में 1926 का इजाफा हो गया है।

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर प्रदेश में अब निरंकुश हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 22,439 नए संक्रमित सामने आने की इसके भयानक रूप ले लेने का अंदाजा हो रहा है। अप्रैल में इसका संक्रमण हर रोज आठ गुना होता रहा है।

देश में कोरोना के एक्टिव केस के मामले में उत्तर प्रदेश अब दूसरे नम्बर पर है। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार केस बढ़ते ही जा रहे हैं। सूबे में बुधवार को जहां 24 घंटे में 20510 नए संक्रमित मिले थे, वहीं गुरुवार को इनका संख्या में 1926 का इजाफा हो गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव हो चुके हैं, जबकि यूपी में कोरोना से अब तक 9480 की मौत हो चुकी हैं।

राजधानी लखनऊ में तो हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। शवदाह गृह तथा कब्रिस्तान में भी शवों की हालत देख लोग बेहद भयभीत हो रहे हैं। लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5183 नए संक्रमित मिले हैं। कल यहां पर 5433 लोग मिले थे। लखनऊ में एकिटव केस करीब 32 हजार हैं। लखनऊ के साथ ही अब संगमनगरी तथा वाराणसी में स्थिति खराब होती जा रही है। प्रयागराज में आज 1888 तथा वाराणसी में 1859 नए संक्रमित मिले हैं। कानपुर में भी आंकड़ा हजार पारकर 1263 केस पर है तो गोरखपुर में हजार के करीब पहुंच गया है। गोरखपुर में गुरुवार को 750 नए संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की नर्स लहर की रफ्तार आठ बढ़ गई है। इसने इतनी तेजी पकड़ ली है कि प्रदेश में सक्रिय केस का आंकड़ा मंगलवार को ही एक लाख पार कर गया था। अब तो प्रदेश के 43 जिलों में 500 से ज्यादा से अधिक संक्रमित हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 68 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 2.1 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। प्रदेश में अब तक 3.73 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। एक हफ्ते में ही कोरोना के लगभग 88 हजार नए रोगी बढ़े हैं। एक अप्रैल को प्रदेश में 2600 नए रोगी मिले थे। अब 20 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार आठ गुना पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में 35.78 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 29.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6.12 लाख एक्टिव केस हैं। सक्रिय केस के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में अब तक 7.44 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और इसमें से 6.22 लाख ठीक हो चुके हैं। अब तक 9,376 की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक में 85 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

  • August 16, 2026
पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- ‘किसी ने नहीं रोका’

पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- ‘किसी ने नहीं रोका’

  • August 15, 2026
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, ’80 वर्ष बाद आज पहली बार…’

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, ’80 वर्ष बाद आज पहली बार…’

  • August 15, 2026
‘2047 तक विकसित राष्ट्र’, लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

‘2047 तक विकसित राष्ट्र’, लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

  • August 15, 2026
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- ‘देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला’

पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- ‘देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला’

  • August 15, 2026
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

  • August 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में जे.डी. एकेडमी के बच्चों ने दिखाया दम August 16, 2026
  • पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद August 16, 2026
  • 8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि August 16, 2026
  • Gen Z-Gen Alpha पर योगी सरकार का फोकस, जल्द आएगी नई यूथ पॉलिसी; स्किल, इनोवेशन और रोजगार पर जोर August 15, 2026
  • वंदे मातरम् विवाद पर सियासी घमासान, BJP ने राहुल-सोनिया से मांगी माफी August 15, 2026
  • ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम, जयराम रमेश बोले- PM मोदी की हताशा झलक रही है August 15, 2026
  • ‘Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha…’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल August 15, 2026
  • पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- ‘किसी ने नहीं रोका’ August 15, 2026
  • ‘सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला’, रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन… August 15, 2026
  • वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, ’80 वर्ष बाद आज पहली बार…’ August 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021