• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Fight Against COVID-19: कोविड के बढ़ते संक्रमण पर CM योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, बोले- अब फील्ड में उतरें सभी अफसर

  • April 12, 2021
Fight Against COVID-19: कोविड के बढ़ते संक्रमण पर CM योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, बोले- अब फील्ड में उतरें सभी अफसर
  • Fight Against COVID-19 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब फुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बैठक में कोरोना वायरस की तेजी से बढ़ती गति पर लगाम लगाने की खातिर सभी अफसरों को अफसरों को फील्ड में जाने के साथ ही अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह में छह गुना बढऩे के कारण 24-25 शहरों में नाइट कर्फ्यू के बाद भी मामला नियंत्रित होता न देख सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में उतर पड़े। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सीनियर पीसीएस अफसरों के साथ अपने कैबिनेट मंत्रियों को भी जिलों की मानिटरिंग पर लगाया। अब सभी अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के निर्देश पर रविवार को सर्वदलीय बैठक के बाद सोमवार को सुबह अपनी कोर टीम(टीम-11) के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब फुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बैठक में कोरोना वायरस की तेजी से बढ़ती गति पर लगाम लगाने की खातिर सभी अफसरों को अफसरों को फील्ड में जाने के साथ ही अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों में नाइट कर्फ्यूको सख्ती से लागू करवाने का निर्देश भी दिया।

प्रदेश में लगातार बढ़ते एक्टिव केस बेहद डराने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने अब हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट करने के साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों की विशेष निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में हाइ-वे पर टोल प्लाजा पर भी टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराएं। टेस्ट के लिए ट्रूनेट मशीनों का उपयोग किया जाए। इनमें से 70 प्रतिशत टेस्ट आरटी-पीसीआर के माध्यम से हो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फील्ड पर उतरने वाले अफसर सभी जगह पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं। बिना मास्क के मिलने वाले हर शख्स पर बड़ा जुर्माना करें। नवरात्र और रमजान को लेकर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रदेशभर के सभी धर्म स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वाधिक संक्रमित लखनऊ में हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और मेयो मेडिकल सेंटर में कोविड बेड बढ़ाएं। इसी तरह अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड बेड्स स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंसर अस्पताल को भी डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में परिवॢतत करें। गांवों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की व्यवस्था को उपलब्ध कराएं।

 

Post navigation

Prev
Next
LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी

LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी

  • June 26, 2026
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’

अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’

  • June 26, 2026
चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

  • June 26, 2026
“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा

“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा

  • June 26, 2026
Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर

Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर

  • June 26, 2026
‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक

‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक

  • June 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-देहरादून हाईवे  पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी दो कारें June 26, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत June 26, 2026
  • नगर कोतवाली पुलिस दबोचे 4 आरोपी June 26, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत June 26, 2026
  • हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस June 26, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप: सवेरा क्रिकेट एकेडमी ने पंवार एकेडमी को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा June 26, 2026
  • राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास June 26, 2026
  • LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी June 26, 2026
  • अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’ June 26, 2026
  • चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’ June 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021