नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े 6 वारंटी

नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े 6 वारंटी
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचे गए वारंटी आरोपी।

सहारनपुर। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने छह वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में छह वारंटी आरोपियों भारत पुत्र पप्पू, अर्जुन पुत्र बिरजू, सुनील पुत्र चंद्रसैन निवासीगण इन्द्रा कैम्प कालोनी राकेश सिनेमा के पीछे थाना कोतवाली नगर, मुन्ना पुत्र अनवार निवासी ज्वालानगर, जयनारायण शर्मा पुत्र रूपचंद निवासी किशनपुरा व मुन्ना पुत्र अनवर निवासी ज्वालानगर गली नं0-1 थाना कोतवाली नगर को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दबोचे गए आरोपी अलग-अलग मामलों में विभिन्न धाराओं में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने सभी वारंटियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply