• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

  • May 21, 2021
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

मुंबई । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 13 नक्सलियों मारे गए हैं। गढ़चिरौली वन क्षेत्र के एटापल्ली सेे इनके शव बरामद हुए हैं। बता दें कि बीती 13 मई को भी नक्‍सल विरोधी अभियान में दो नक्‍सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में ये मुठभेड़ हुई थी।

13 मई को हुई घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा थे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए थे जबकि अन्‍य नक्सली वहां से भाग निकले थे। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग खड़े हुए थे और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। तलाशी के दौरान इस इलाके से नक्सल संबंधित सामग्री भी मिली थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया जाता है।

बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया गया है। हालांकि पहले के मुकाबले देश में नक्सली गतिविधियों में कमी देखी गई है। ज्ञात हो कि देश के 126 जिलों में से सरकार 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कर चुकी है। इनमें आठ नए जिले भी नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
फ्रांस में पीएम मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, G-7 की बैठक के दौरान हुई मुलाकात

फ्रांस में पीएम मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, G-7 की बैठक के दौरान हुई मुलाकात

  • June 16, 2026
राम मंदिर दान चोरी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय बोले- ‘देश की आस्था के साथ BJP-RSS ने…’

राम मंदिर दान चोरी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय बोले- ‘देश की आस्था के साथ BJP-RSS ने…’

  • June 16, 2026
कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले बढ़ा सियासी तापमान, अशोक गहलोत ने ओम बिरला पर लगाए आरोप

कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले बढ़ा सियासी तापमान, अशोक गहलोत ने ओम बिरला पर लगाए आरोप

  • June 16, 2026
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला, सांसद, विधायक दिल्ली तलब, राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला, सांसद, विधायक दिल्ली तलब, राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट

  • June 16, 2026
भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, नीट एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, नीट एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

  • June 16, 2026
CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

  • June 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • फ्रांस में पीएम मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, G-7 की बैठक के दौरान हुई मुलाकात June 16, 2026
  • पुलिस लाईन के मैदान पर 400 लोगों ने एक साथ किया योग June 16, 2026
  • प्रवीण धवल ने समर्थकों संग ग्रहण की रालोद की सदस्यता June 16, 2026
  • खत्री-पंजाबी समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहने पर गुस्साया पंजाबी समाज June 16, 2026
  • महानगर में विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा निगम: महापौर June 16, 2026
  • इंद्रप्रस्थ कॉलेज में सात दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन June 16, 2026
  • इमामबाड़ा क्षेत्र की साफ सफाई के नगरायुक्त ने दिए निर्देश June 16, 2026
  • जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले में योजनाओं की दी जानकारी, बने आयुष्मान कार्ड June 16, 2026
  • बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम June 16, 2026
  • नगरायुक्त ने निरीक्षण कर ग्रीन रोड की गुणवत्ता को जांचा-परखा June 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021