shobhit University Gangoh
 

विशाखापत्तनम में दर्दनाक हादसा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन पलटने से 11 लोगों की मौके पर मौत(Video

विशाखापत्तनम में दर्दनाक हादसा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन पलटने से 11 लोगों की मौके पर मौत(Video

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक क्रेन के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए।

शिपयार्ड में अचानक क्रेन गिरने से चारों तरफ हड़कंप मच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक भारी भरकम लोगों के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व एक घायल हो गया, जिसने भी ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहां के डीसीपी सुरेश बाबू ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन के गिरने की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। बचाव और राहत अभियान के तहत मलबे में फंसे कुछ लोगों को बचाया गया है।

Jamia Tibbia