राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन: राजनाथ, प्रियंका समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन: राजनाथ, प्रियंका समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

नयी दिल्ली: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। समाजवादी पार्टी (सपा)के पूर्व महासचिव अमर सिंह गुर्दा रोग से पीड़ित थे और कई माह से सिंगापुर में उनका उपचार चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं। बता दें कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ।

अमर सिंह के माैत पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे