यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को भी ज्यादातर इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 11 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

लगातार बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। मीरजापुर, प्रयागराज, सोनभद्र और चित्रकूट के निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है। गंगा, यमुना और मंदाकिनी समेत कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं।

3 सितंबर को कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को इसका ज्यादा असर बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान है।

प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 6 सितंबर से पूर्वांचल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।

आगरा समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

इसके अलावा मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों में भी बारिश और वज्रपात का अनुमान

अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव और फतेहपुर में कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है।

वहीं लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Leave a Reply