ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, कार्यकाल बढ़ाने की मांग
- सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे ग्राम प्रधान।
सहारनपुर। ग्राम प्रधान संगठनों से जुड़े प्रधानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानों ने आगामी पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने तथा प्रशासक नियुक्त न किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया,। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की मांग को प्रधानों ने हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी को प्रर्दशनकारी प्रधानों ने अपना ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के लिए विभिन्न ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी प्रधान नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मई 2026 एवं 19 जुलाई 2026 को समाप्त होने जा रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव प्रतीत नहीं होता। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में हो रही देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की लंबित प्रक्रिया तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ‘ट्रिपल टेस्ट’ की प्रक्रिया पूरी न होना प्रमुख कारण बताए गए हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान अडिग हो गये।
आरोप है कि जिलाधिकारी द्वारा स्वयं ज्ञापन न लेकर मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया गया। जैसे ही मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे, प्रधानों ने इसका विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान नाराज प्रधान जमीन पर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया जिसके बाद धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों के बीच जिलाधिकारी पहुंचे ओर उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय वालिया, राहुल त्यागी, अनुप कुमार, सविता देवी, शिवकुमार, बीना सैनी, पंकज, कुसुम, मौ. बाबर, रेनू, राजकुूमार, तेजपाल समेत आदि प्रधान मौजूद रहे।
