काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की राह और करियर अवसरों की दी जानकारी

काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की राह और करियर अवसरों की दी जानकारी
सहारनपुर में सुपर मेगा करियर काउंसिलिंग के दौरान अतिथियों का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान  की शाखा के तत्तवाधान में सीएएफवाई-सीजन-5 एवं सुपर मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीएआई की करियर काउंसलिंग समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महानगर के करीब 20 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दो पालियों में प्रतिभाग किया। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित काउंसिलिंग का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए पंकज चुग, उपाध्यक्ष सीए सुनील तोमर, कोषाध्यक्ष सीए आनंद मक्कड़ एवं सचिव सीए कनिका गर्ग ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं विशिष्ट अतिथि एवं संयुक्त निदेशक शिक्षा राणा सहस्त्रांशु सुमन कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन के विभिन्न चरणों और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि करीब 77 हजार रुपये की संपूर्ण पाठ्यक्रम फीस में उचित मार्गदर्शन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अतिथि परामर्शदाता सीए राधा गुप्ता एवं सीए आयुष भाटिया ने विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply