कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
सहारनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।
महानगर कार्यायल पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आगे बढ़ाने के साथ ही संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में भारत को नई दिशा दी। उनके विचार और देश के विकास के लिए किए गए कार्य आज भी प्रेरणादायी हैं।
उन्होने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, काजी शौकत, पूर्व प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान, धर्मपाल जोशी, अक्षय चैधरी, नसीब खान, लाड्डी चैधरी, अमित शर्मा, अमित राठौर, जमाल अहमद, दुष्यंत राणा, सलीम मलिक, मोहम्मद गुलफाम मलिक, शाहनवाज मलिक, हसीन मलिक, शहनाज बेगम, राजा फरीद, राकेश मोहन शर्मा, असगर आलम और एडवोकेट शाहबाज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
