वार्ड-50 में दो नई सड़कों का निर्माण शुरू, विधायक राजीव गुम्बर ने किया शुभारंभ
सहारनपुर। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत हकीकत नगर स्थित वार्ड-50 में दो नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और स्थानीय पार्षद अमित त्यागी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य शहरों से लेकर गांवों तक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और पार्षद अमित त्यागी ने भी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को निर्माण कार्य शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
