अयोध्या में नवरात्र पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, योगी सरकार ने जारी किए आदेश

अयोध्या में नवरात्र पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, योगी सरकार ने जारी किए आदेश

अयोध्या: शारदीय नवरात्र के अवसर पर योगी सरकार ने अयोध्या जिले में तीन अक्टूबर से मांस, मुर्गा, मछली आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह पाबंदी 11 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सहायक आयुक्त खाद्य-दो, मानिकचंद्र सिंह ने जानकारी दी कि अगर इस दौरान मांस की बिक्री या भंडारण किया जाता है, तो लोग विभागीय हेल्पलाइन नंबर 05278-366607 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर में बदला दर्शन का समय

शारदीय नवरात्र को देखते हुए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन की समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। तीन अक्टूबर से यह बदलाव लागू होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी दी। नए कार्यक्रम के अनुसार, दर्शन का समय आधा घंटा कम कर दिया गया है। अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही भक्त मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले दर्शन सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाते थे।

रामलला की आरतियों का बदला समय

ट्रस्ट ने रामलला की मंगला और श्रृंगार आरती के समय में भी बदलाव किया है। अब मंगला आरती सुबह 4:30 बजे से होगी, जबकि पहले यह सुबह 4 बजे शुरू होती थी। वहीं, श्रृंगार आरती का समय भी सुबह 6:30 बजे कर दिया गया है, जो पहले 6 बजे हुआ करती थी।

नया समय

राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव ने नई दिनचर्या के अनुसार, मंदिर के कार्यक्रम की जानकारी दी:

  • 4:30 बजे: मंगला आरती
  • 4:40 से 6:30 बजे: पट बंद (अभिषेक और श्रृंगार)
  • 6:30 बजे: श्रृंगार आरती
  • 7:00 बजे से 9:00 बजे: दर्शन
  • 9:05 बजे: बालभोग
  • 12:00 बजे: भोग आरती
  • 12:30 बजे: दोपहर का शयन
  • 1:30 बजे से 4:00 बजे: दर्शन
  • 7:00 बजे: संध्या आरती
  • 9:45 बजे: मंदिर बंद, शयन आरती

यह समय सारणी नवरात्र के दौरान लागू रहेगी और भक्तों को दर्शन का मौका मिलेगा, लेकिन नए समय के अनुसार।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *