कुकर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार  

कुकर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार  
सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

नागल। करीब एक माह पूर्व वाजिदपुर सानी में एक किशोर के साथ कुकर्म के मामले में थाना पुलिस ने वांछित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 18 मई को एक व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात पर उसके नाबालिग पुत्र के साथ कुकर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद मामले में पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में प्रकाश में आए वाजिदपुर सानी निवासी राजेन्द्र उर्फ राजन व उमाही निवासी बुद्धू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply