पुलिस व आबकारी विभाग ने चैकिंग के दौरान पकड़ा शराब का जखीरा

पुलिस व आबकारी विभाग ने चैकिंग के दौरान पकड़ा शराब का जखीरा
सहारनपुर में सरसावा पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गए अवैध शराब एवं आरोपी।

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद कर एक ट्रक को भी कब्जे में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम थाना प्रभारी, आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, बलराम सिंह, अरूण कुमार, अमित वर्मा व उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल के नेतृत्व में संयुक्त रूप से  सरसावा स्थित टोल प्लाजा पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कैंटर/ट्रक चालक मोहनलाल पुत्र गणेश राम निवासी लीलासर कोलू जिला बाड़मेर राजस्थान को रोककर चैकिंग की तो उसमें भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की चंडीगढ़ मार्का शराब हुई। बरामद शराब की मात्रा 1400 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। दबोचे गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मैं अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस से बचते हुए चंडीगढ़ से सस्ते दामों में अंग्रेजी शराब लाकर दूसरे राज्यों में अधिक दामों में सप्लाई करता हूं।

Leave a Reply