shobhit University Gangoh
 

UP: कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 पार, प्रदेश में अबतक 34 लोगों की मौत

UP: कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 पार, प्रदेश में अबतक 34 लोगों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश में मंगलवार को 67 केस सामने आए। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2053 हो गई है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 34  हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार को 2053 हो गई। बुलेटिन में कहा गया कि इनमें से 462 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 34 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 1630 है। कुल 1784 मरीज आइसोलेशन और 11363 मरीज क्‍वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं।

कोरोना से अबतक 34 मरीजों की मौत
यूपी में अबतक 58 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना से माैत का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंच गया है। जानिए किन जिलों में हुई कितनी मौत-

 

प्रभावित जिला   माैत
आगरा 12
मेरठ 5
वाराणसी 1
बुलंदशहर 1
कानपुर  4
बस्ती 1
संभल 0
लखनऊ 1
मुरादाबाद 6
फिराेजाबाद 1
अलीगढ़ 1
गाेरखपुर 1
कुल-12 जिले  कुल मृतक-34

कहां कितने केस?
आगरा 401, लखनऊ 201, गाजियाबाद 60, नोएडा 134, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 205, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 109, वाराणसी 50, शामली 27, जौनपुर 8, बागपत 15, मेरठ 94, बरेली 7, बुलंदशहर 50, बस्ती 23, हापुड़ 26, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8, फिरोजाबाद 100, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 7, सहारनपुर 181, शाहजहांपुर 1, बांदा 4, महाराजगंज 6, हाथरस 4, मिर्जापुर 3, रायबरेली 44, औरैया 10, बाराबंकी 1, कौशांबी 2, बिजनौर 31, सीतापुर 20, प्रयागराज 4, मथुरा 12, बदायूं 16, रामपुर 21, मुजफ्फरनगर 18, अमरोहा 25, भदोही में 1, इटावा 3, कासगंज 3, संभल 14, उन्नाव 1, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 23, मैनपुरी 5, गोंडा 2, मऊ 1,एटा 3, सुल्तानपुर 3 , अलीगढ़ 24, श्रावस्ती 5, बहराइच 9, बलरामपुर 1, अयाेध्या 1, जालाैन 3, झांसी 1, गाेरखपुर 1 के साथ प्रदेश के कुल 60 जिलाें में 2053 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

संक्रमण से घबराने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत: अमित मोहन
इससे पहले प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ‘इस संक्रमण से घबराने की नहीं बल्कि बचाव करने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करना है। एक मीटर से अधिक दूरी बनाकर रखेंगे तो संक्रमण की संभावना बहुत कम रहती है ।’ प्रसाद ने कहा, ‘चेहरे को मास्क, गमछे, दुपटटे या रूमाल से ढांकें। हाथ को साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकेण्ड तक धोयें। प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए योग करें। नीम का सेवन करें। तुलसी और अदरख का काढा पियें । अजवाइन लें और गर्म पानी पीते रहें।’ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 79.15 प्रतिशत पुरूष और 20.85 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 7.62 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।

Jamia Tibbia