• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली हाइ कोर्ट के तीन जज भी कोरोनावायरस संक्रमित, कई अन्य बीमार, सुप्रीम कोर्ट में अब तक 46 पाए गए पॉजिटिव, आनलाइन होगी सुनवाई

  • April 12, 2021
दिल्ली हाइ कोर्ट के तीन जज भी कोरोनावायरस संक्रमित, कई अन्य बीमार, सुप्रीम कोर्ट में अब तक 46 पाए गए पॉजिटिव, आनलाइन होगी सुनवाई
  • Coronavirus हर इलाके में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम राज्य सरकारें अपने हिसाब से कदम उठा रही हैं। कहीं नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है तो कहीं लॉकडाउन कर दिया गया है।

नई दिल्ली : राजधानी में कोरोना कहर ढा रहा है। हर इलाके में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम राज्य सरकारें अपने हिसाब से कदम उठा रही हैं। कहीं नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है तो कहीं लॉकडाउन कर दिया गया है। मास्क और शारीरिक दूरी पर हर हाल में पालन करने की हिदायत दी गई है। मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।

इन सबके बीच सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। दिल्ली हाइ कोर्ट के तीन जज भी सोमवार को पॉजिटिव पाए गए। ये तीनों जज अपने घर में आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा कुछ अन्य जज भी बुखार और इस तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं मगर उनकी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

इस बीच, दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यालय को उच्च न्यायालय परिसर में बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 मार्च से पूर्ण-शारीरिक सुनवाई फिर से शुरू कर दी थी। अब COVID-19 मामलों में खतरनाक वृद्धि के मद्देनजर 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक फिर से कार्यवाही को वर्जुअल तरीके किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना से पीड़ित हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में कुल 3400 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, शनिवार तक कोर्ट में कुल 46 पॉजिटिव केस सामने आ चुके थे। कई अन्य लोगों ने लक्षण पाए गए हैं मगर उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

अब कोरोना के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के सभी जज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने घर से ही सुनवाई करेंगे। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी कोर्ट रूम सहित पूरे सुप्रीम कोर्ट परिसर को सेनेटाइज करवाया जा रहा है, इसलिए सोमवार को कोर्ट की सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से बैठेंगी।
सूत्रों के मुताबिक कोरोना के चलते सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक कामकाज प्रभावित नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए 1600 लिंक मौजूद हैं। न्यायिक कामकाज के लिए सभी संसाधन मौजूद हैं, ऐसे में कामकाज में कोई रुकावट नहीं आएगी। कोर्ट की कुल 16 बेंच सुनवाई कर रही हैं। अब तक कोर्ट की सारी फाइलें डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं।
फाइलों को इधर उधर ले जाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले दिल्ली में कोरोना संकट के चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी की सभी जिला अदालतों में फिजिकल सुनवाई बंद करने के आदेश जारी किए थे। नए आदेश के बाद 23 अप्रैल तक दिल्ली हाई कोर्ट और दिल्ली की सभी जिला अदालतों में सुनवाई अब वर्चुअल मोड में ही होगी।

 

 

 

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

  • September 23, 2026
नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

  • September 23, 2026
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन September 23, 2026
  • किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति September 23, 2026
  • विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू September 23, 2026
  • नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी September 23, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल September 23, 2026
  • यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया September 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत September 23, 2026
  • किसानों को बड़ी राहत, ऋण की ब्याज दर 12 से घटकर 6 प्रतिशत September 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित September 23, 2026
  • नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021