उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारिणी के बीच चल रहा विवाद सुलटा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारिणी के बीच चल रहा विवाद सुलटा
फोटो नकुड व उत्तर प्रदेश उद्योग एव व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेताओ की प्रेस कांफ्रेंस मे उपस्थित व्यापारी नेता

सभी पदाधिकारियो के इस्तिफे नामंजूर, सभी कार्यकारिणी करेगी काम

नकुड 27 सितबंर इंद्रेश। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अघ्यक्ष व अन्य नेताओ के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी व जनपद व स्थानीय पदाधिकारियो के सामुहिक त्यागपत्र अस्वीकार कर दिये है। जिसके बाद संगठन की पूर्व म ेचल रही कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने पुनः अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह बत्रा व संगठन मंत्री ईश्वरदयाल गोयल ने यंहा आयोजित प्रेस वार्ता मे इस आशय की जानकारी दी है। प्रदेश महांमत्री सरदार जसवंत सिंह बत्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एक पक्षीय रूप से जिले व महानगर सहित कुछ पदाधिकारियो को हटाना चाहते थे। जिसका संगठन मे विरोध था। पंरिणामस्वरूप संगठन के सभी मंडल, जिला व नगर इकाईयो ने सामुहिक त्यागपत्र दे दिये थे।

संगठन मे इन त्यागपत्रो के बाद हडकंप मच गया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री व अन्य नेताओ के बीच चली लंबी वार्ता के बाद प्रदेश अघ्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सभी त्यागपत्र अस्वीकार कर सभी पदाधिकारियो को संगठन के लिये काम करने को कहा। प्रदेश महामंत्री जसवंतसिंह ब़त्रा व संगठन मंत्री ईश्वर दयाल गोयल ने बताया कि अब सभी इकाईयो के सभी पदाधिकारी पूर्ण मनोयोग से संगठन के लिये काम करेगे। इस मौके पर व्यापारी नेताओ ने साफ कहा कि किसी भी व्यापारी की सभी समस्याओ का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा व्यापारी अपनी समस्याऐ व्यापारी बंधु व जिलाप्रशासन की बैठक से पूर्व संगठन को लिखित मे दे। बताया कि आगामी पांच अक्टुबर को संगठन के बारह जनपदो की बैठक हापुड के बृजघाट मे होगी।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आशु नगर उपाध्यक्ष बिजेंद्र सचदेवा, अजय अरोडा, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, नकुड नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल, पंकज जैन, आलोक जैन, मनोज , अरूण धनगर, राजेश जैन राजू, आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार