• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज, अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर होगी चर्चा

  • August 16, 2021
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज, अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर होगी चर्चा
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान को लेकर यह दूसरी बैठक होगी। एस्टोनिया और नॉर्वे ने इस तत्काल सत्र का अनुरोध किया है। यह बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) निर्धारित है।

न्यूयॉर्क। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सोमवार सुबह वहां की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। अफगानिस्तान में गनी की सरकार गिर गई है और तालिबान ने राष्ट्रपति महल पर कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान को लेकर यह दूसरी बैठक होगी। एस्टोनिया और नॉर्वे ने इस तत्काल सत्र का अनुरोध किया है। यह बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) निर्धारित है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस परिषद को संबोधित करेंगे।

इसके पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानियों के कब्जे के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वहां की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांतिपूर्ण समाधान में योगदान देने और सभी अफगानों के मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने और तालिबान के राजधानी में प्रवेश के साथ अफगानिस्तान की सरकार गिर गई है।

वहीं, देर रात अशरफ गनी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि उन्होंने तालिबान को काबुल में लोगों को ‘नरसंहार’ करने से रोकने के लिए दिन में पहले इस्तीफा देने का फैसला किया। इसके बाद से तालिबान ने राष्ट्रपति भवन सहित शहर के अधिकांश जिलों पर कब्जा कर लिया।

रिपोर्टों से पता चलता है कि तालिबान का यह आंदोलन जल्द ही अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की पुन: स्थापना की घोषणा करेगा।

एक समन्वय परिषद का हुआ गठन

इस बीच, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अब्दुल्ला अब्दुल्ला और मुजाहिदीन के पूर्व नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार के साथ मिलकर अराजकता को रोकने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण से संबंधित मामलों का प्रबंधन करने के लिए एक समन्वय परिषद का गठन किया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रविवार को कहा कि तालिबान आतंकवादियों को राजधानी काबुल में प्रवेश करने के लिए कहा गया है। तालिबानी प्रवक्ता ने ने टोलो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि शहर में सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

 

Post navigation

Prev
Next
2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

  • September 2, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

  • September 2, 2026
DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

  • September 2, 2026
AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

  • September 2, 2026
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026
  • 3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप September 2, 2026
  • एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप September 2, 2026
  • पुलिस ने संहसपुर निवासी किसान से साइबर ठगो द्वारा ठगे गये दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस कराये September 2, 2026
  • जेब कतरे ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब से दस हजार उडाये September 2, 2026
  • उप्र आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री September 2, 2026
  • ‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज September 2, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’ September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021