• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में कोरोना महामारी बेकाबू, अमेरिका का भी तोड़ा रिकार्ड; इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

  • April 22, 2021
देश में कोरोना महामारी बेकाबू, अमेरिका का भी तोड़ा रिकार्ड; इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले
Corona epidemic
  • देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में 3 लाख 7 हजार सर्वाधिक लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

नई दिल्ली ।  देश में कोरोना महामारी बेकाबू हो गई है। पहली बार एक दिन में तीन लाख 14 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। दुनिया के किसी देश में एक दिन में इतने नए मामले नहीं पाए गए। नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

मौत के मामले में भी भारत ने तोड़ा रिकार्ड

मौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं।

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.33 लाख सक्रिय मामले बढ़े

बुधवार को देश में सक्रिय मामले बढ़ने का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया। एक दिन में 1.33 लाख सक्रिय मामले बढ़े। इसके पहले सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.29 लाख और मंगलवार को 1.25 लाख सक्रिय मामले बढ़े थे। अब पूरे देश में 22.84 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इन्हें ही एक्टिव केस कहा जाता है। हालांकि, 1.79 लाख लोग ठीक भी हुए। ये भी एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जानें- इन पांच प्रमुख राज्यों का हाल

1.महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बुधवार को 67,468 नए मरीज मिले। 54,985 मरीज ठीक हुए और 568 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 40.27 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.68 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 61,911 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 33,106 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14,198 लोग ठीक हुए और 187 की मौत हो गई। अब तक यहां 9.42 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.89 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,346 मरीजों की मौत हो गई। 2.42 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24,638 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 24,600 लोग रिकवर हुए और 249 की मौत हो गई। अब तक यहां 9.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8.31 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,887 मरीजों की जान चली गई। 85,364 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. केरल

केरल में पिछले 24 घंटे के कोरोना के 22,414 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में संक्रमण का अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,35,631 है। जबकि राज्य में कोरोना से अब तक 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सीएम ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है।

5. कर्नाटक

कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 23,558 नए मामले सामने आए हैं और 116 मौतें दर्ज हुई हैं। बीते 24 घंटे में 6,412 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 12,22,202 हो गई है, जिसमें से सक्रिय मामले 1,76,188 हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस मरीजों की बढ़ती मौतों पर राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने अब कोरोना मरीजों की मौत पर परिवार को निजी जमीन पर अंतिम संस्कार और शवों को दफनाने की इजाजत दे दी है

 

Post navigation

Prev
Next
‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

  • September 21, 2026
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

  • September 21, 2026
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों? September 21, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में… September 21, 2026
  • ‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव September 21, 2026
  • राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’ September 21, 2026
  • कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला September 21, 2026
  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021