• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अयोध्या से लेकर काशी तक गहराता आतंकी साया, तीन आतंकियों के बाद उनके तीन साथी भी एटीएस ने पकड़े

  • September 15, 2021
अयोध्या से लेकर काशी तक गहराता आतंकी साया, तीन आतंकियों के बाद उनके तीन साथी भी एटीएस ने पकड़े
  • अयोध्या काशी मथुरा से लेकर यूपी के बड़े शहरों में धमाकों की साजिश की परतें खुल रही हैं। लखनऊ प्रयागराज और रायबरेली से आइएसआइ की फंडिंग से संचालित माड्यूल से जुड़े तीन आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने उनके तीन सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जब अलीगढ़ में थे, उसी दौरान आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अन्य जांच एजेंसियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आतंकियों के नाखून उखाड़ रहा था। लखनऊ, प्रयागराज और रायबरेली से आइएसआइ की फंडिंग से संचालित माड्यूल से जुड़े तीन आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने उनके तीन सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

एक बार फिर अयोध्या, काशी, मथुरा से लेकर उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में धमाकों की गहरी साजिश की परतें खुल रही हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश में हुए दौरों के दौरान इनकी गतिविधियों को लेकर भी छानबीन तेज की गई है। दीपावली में प्रधानमंत्री का अयोध्या में आगमन भी प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में जिस तरह आतंकी संगठनों के अलग-अलग माड्यूल की सक्रियता सामने आ रही है, उसने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां कई गुना बढ़ा दी हैं।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद एटीएस ने मंगलवार को लखनऊ, प्रयागराज, ऊंचाहार (रायबरेली) और प्रतापगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इनमें रायबरेली के ऊंचाहार से मूलचंद, लखनऊ के आलमबाग से मु.आमिर जावेद और प्रयागराज के करेली निवासी जीशान कमर को पकड़ा गया, जिसके बाद उनके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें एक युवक प्रयागराज व एक युवक लखनऊ से हिरासत में लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में अयोध्या से लेकर प्रदेश के कई बड़े शहर आतंकी संगठन के सीधे निशाने पर होने की बात सामने आई है। लखनऊ में बढ़ती आतंकी गतिविधियां बड़े खतरे की घंटी भी है।

बता दें कि 11 जुलाई को एटीएस ने लखनऊ से दुर्दांत आतंकी संगठन अलकायदा के समर्थित अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के आतंकी मिनहाज व मसीरुद्दीन को गिरफ्तार कर कुकर बम भी बरामद किया था। बाद में लखनऊ से ही उनके तीन अन्य साथी शकील, मु.मुस्तकीम व मु.मुईद को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपितों के कानपुर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक फैले गहरे कनेक्शन सामने आए थे। मामले की छानबीन अभी चल रही है। अब मिनहाज व उसके साथियों के आइएसआइ माड्यूल के आतंकियों से आपसी कनेक्शन की भी छानबीन होगी। इससे पूर्व एसटीएफ ने पीएफआइ (पापुरल फ्रंट आफ इंडिया) के कमांडर अंसद बदरुद्दीन व ट्रेनर फिरोज खान को लखनऊ से विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने दोनों से पूछताछ में बड़े शहरों को दहलाने की गहरी साजिश सामने आने का दावा किया था।

प्रयागराज से बम बरामद, एनएसजी से साधा संपर्क : प्रयागराज में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक हाते में बने कमरे में छिपाकर रखा गया बम बरामद हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि टीन के पीपे में बम बरामद हुआ है, जिसे निष्क्रिय करने के लिए एनएसजी की टीम से भी संपर्क साधा गया है। बरामद आइईडी की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद बम से कहां धमाका किया जाना था।

 

Post navigation

Prev
Next
‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

  • October 17, 2026
‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

  • October 17, 2026
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

  • October 17, 2026
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत

  • October 17, 2026
CM भगवंत मान बोले- ‘परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच’

CM भगवंत मान बोले- ‘परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच’

  • October 17, 2026
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO

यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश October 17, 2026
  • ‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य October 17, 2026
  • CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन October 17, 2026
  • ‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान October 17, 2026
  • कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत October 17, 2026
  • CM भगवंत मान बोले- ‘परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच’ October 17, 2026
  • यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO October 17, 2026
  • विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो… सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब October 17, 2026
  • ट्रंप ने रूस पर लगे प्रतिबंध और सीमा शुल्क हटाए, भारत को भी मिलेगी राहत October 17, 2026
  • ‘इंटरनेशनल डंका…’, ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021