केएजलीएम इंटर कालेज मे प्रतिभावान छात्र छात्राओ को किया पुरस्कृत

केएजलीएम इंटर कालेज मे प्रतिभावान छात्र छात्राओ को किया पुरस्कृत
फोटो विद्यालय मे छात्रोे को पुरूष्कृत करते टरस्ट के सदस्य

नकुड 7 जुलाई इंद्रेश। केएलजीएम इंटर कालेज मे प्रतिभाशाली छात्र छात्राओ को पुरूष्कृत किया गया ।

प्रधानाचार्य केप्टन गौरवमिश्रा ने बताया कि श्री सीताराम वर्मा फाउंडेशन टरस्ट द्वारा रमेशंचद वर्मा शास्त्री जी व विमला वर्मा जी की स्मृति मे कक्षा 12 मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का व प्रशांत को दस दस हजार रूपये नकद व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आरती व उफरा को पंाच पंाच हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का को 3000 रूपये देकर सम्मानित किया गया।

हाई स्कूल की परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चारू गुर्जर व रौनक को दस दस हजार रूप्ये द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दिव्यांश सैनी को पांच हजार व तृतीय स्थान पर रही नंदनी पाल को तीन हजार रूपये देकर सम्मानित किया ।

इस मौके पर टरस्ट के सदस्य शरद कुमार वर्मा, ललित कुमा वर्मा व प्रबोध कुमार वर्मा, डा0 मिनाक्षी वर्मा पूनमवर्मा, रोहित वर्मा व डा0 प्रभात कुमार वर्मा व डा0 निकुंज ने पुरूष्कार राशि प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं की प्रश्ंासा की । कहा कि ये बच्चे बाकि बच्चो के लिये भी प्रेरणा का काम करेगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सरस गोयल, विनोद कुमार वर्मा,विजेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य केप्टन गौरव मिश्रा,विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को पुरूष्कृत करने के लिये टरस्ट का आभार जताया। इस अवसर पर सहेंद्र पालसिंह, संध्यासिंह, संजय राणा, सदंीप कुमार, अरूण कुमार, पूनमसिंघल, व सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।