सोनिया गांधी ने साझा किए भारतीय खाने के प्रति अपने अनुभव
नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने हाल ही में अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के एक दिन बाद अपने खाने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यंजनों के प्रति उनका प्रेम कैसे विकसित हुआ।
सोनिया गांधी ने कहा कि इटली से भारत आने के बाद उनके लिए भारतीय खाने की आदत बदलना एक चुनौती थी, लेकिन समय के साथ वे भारतीय खाने की दीवानी हो गईं। उन्होंने विशेष रूप से बंगाली और गुजराती खाने का जिक्र किया, जिसमें सूरत का भोजन शामिल है। उनके घर में अरहर की दाल का विशेष स्थान है।
एक वीडियो में, उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ अपने पसंदीदा व्यंजनों की चर्चा की, जिसमें कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, दाल मखनी, कश्मीरी कोफ्ता और हाख शामिल हैं। प्रियंका ने यह भी याद दिलाया कि सोनिया ने दाल-चावल का जिक्र करना भूल गईं। सोनिया ने कहा कि उनके घर में हमेशा अरहर की दाल ही बनती है।
सोनिया ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “खाना हमेशा मेरी कहानी का खास हिस्सा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि 1969 में इंदिरा गांधी के साथ गुजरात यात्रा के दौरान उन्होंने गुजराती खाने का स्वाद नहीं लिया, जिसके लिए उन्हें पछतावा हुआ।
दिल्ली आने पर, सोनिया ने हरिवंश राय बच्चन के घर में मसालों की गंध का अनुभव किया और धीरे-धीरे पंजाबी, इडली-डोसा, ककोरी कबाब, बंगाली और गोवा के व्यंजनों का आनंद लिया।
