RBI ने NEFT के जरिए बिना बैंक खाते के भी पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी

RBI ने NEFT के जरिए बिना बैंक खाते के भी पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मनी ट्रांसफर के नियमों को सरल बनाते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अब, यदि किसी व्यक्ति के पास बैंक खाता नहीं है, तो वह भी NEFT के माध्यम से एक बार में ₹50,000 तक किसी अन्य खाते में पैसे भेज सकता है।

इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति सीधे कैश के रूप में पैसे भेजना चाहता है, तो वह एक बार में ₹10,000 तक भेज सकता है। एक व्यक्ति महीने में अधिकतम ₹25,000 तक कैश भेजने की अनुमति होगी।

RBI के नए नियमों के अनुसार, बैंक अब ऐसी सुविधाएं प्रदान करेंगे, जिससे बैंक खाते वाले लोग उन लोगों को पैसे भेज सकेंगे, जिनके पास अपना कोई बैंक खाता नहीं है। प्राप्तकर्ता व्यक्ति यह कैश किसी भी ATM या बैंक के एजेंट (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) से निकाल सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी होगी, जहां बैंक की शाखाएं नहीं हैं।

बैंक एजेंट या ATM के माध्यम से पैसे भेजने की प्रक्रिया में, फंड ट्रांसफर रियल-टाइम में होगा। इसका मतलब है कि जैसे ही पैसे भेजे जाएंगे, वे तुरंत प्रोसेस होकर सामने वाले व्यक्ति के खाते में जमा हो जाएंगे या कैश के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स वे प्रतिनिधि होते हैं, जिन्हें बैंकों द्वारा नियुक्त किया जाता है। ये ग्रामीण इलाकों में लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करते हैं, जैसे कि खाते खोलना, कैश जमा करना और पैसे भेजना।

 

Leave a Reply