भाई दूज पर बहन के घर जा रहे चार भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत

भाई दूज पर बहन के घर जा रहे चार भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत

आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार भाईयों की मौत हो गई। यह घटना इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 118 के पास हुई। परिवार भाई दूज के अवसर पर आगरा से औरैया जा रहा था।

हादसे के समय कार में छह सदस्य सवार थे, जिसमें चार बड़े और दो बच्चे शामिल थे। कार की ड्राइविंग मोहित चौहान (22) कर रहा था। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक डीसीएम में पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में मोहित, गोविंद (26), हरिओम चौहान (32) और विकास (21) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में छह वर्षीय हिमांशु और 10 वर्षीय रोतेश शामिल हैं, जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

पिता ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका घर वीरान हो गया है। हादसे के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply