सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने टाउनशिप का दूसरा चरण शुरू किया, 200 प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध

सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने टाउनशिप का दूसरा चरण शुरू किया, 200 प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने चुन्हेटी गांव के पास विकसित की जा रही टाउनशिप का दूसरा फेज लॉन्च कर दिया है। इस फेज में कुल 200 आवासीय भूखंड बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक लोग 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पहले फेज में प्लॉट लेने वाले परिवार इस बार आवेदन नहीं कर सकते। पहले फेज में 513 प्लॉट बिक्री के लिए रखे गए थे, जिनके लिए 3373 लोगों ने आवेदन किया था। भूखंडों का आवंटन 30 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से किया गया था।

दूसरे फेज में 200 प्लॉट की बिक्री के लिए प्रति स्क्वायर मीटर की दर 32 हजार रुपये निर्धारित की गई है। टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल 52.9751 हेक्टेयर है और इसे विकसित करने में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस टाउनशिप में 24, 12 और 9 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, पानी, बिजली और गैस पाइपलाइन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल मैदान, कम्युनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल सुविधाएं भी टाउनशिप में शामिल की जाएंगी।

Leave a Reply