सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा सामाजिक न्याय सम्मेलन: चौ. नीरपाल

सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा सामाजिक न्याय सम्मेलन: चौ. नीरपाल
सहारनपुर में चौ. नीरपाल सिंह का सम्मान करते सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर। सामाजिक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री चौ. नीरपाल सिंह से हकीकत नगर स्थित उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि समाज सेवा और सामाजिक कार्यों से बढ़कर कोई काम नहीं है। उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बढ़ रही दूरियों को आपसी संवाद और भाईचारे के माध्यम से कम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट रहेंगे तो समाज मजबूत होगा।

उन्होंने बताया कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में सहारनपुर में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

समिति के संयोजक मो. समर ने कहा कि चौ. नीरपाल सिंह से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौ. नीरपाल हमेशा समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए प्रयास करते रहे हैं।

इस अवसर पर मुकुल चौधरी, मो. आकिब, मुर्तजा सलीम, मिंटू चौधरी, मो. शोहेब एडवोकेट, मुमताज प्रधान, फैसल हमीद और प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply