Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

Shershaah ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर रचा इतिहास, बनी प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी गयी फ़िल्म

  • August 31, 2021
Shershaah ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर रचा इतिहास, बनी प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी गयी फ़िल्म
  • अमेज़न प्राइम वीडियो शेरशाह की व्यूअरशिप को लेकर जानकारी जारी की है जिसके मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बन गयी है। हालांकि प्लेटफॉर्म ने यह नहीं बताया कि फ़िल्म कितने लाख या करोड़ लोगों या सब्सक्राइबर्स ने देखी।

नई दिल्ली। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की बायोपिक शेरशाह के नाम अब एक रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया है। इस फ़िल्म की स्ट्रीमिंग करने वाले प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो ने इसकी व्यूअरशिप को लेकर जानकारी जारी की है, जिसके मुताबिक शेरशाह इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बन गयी है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने यह नहीं बताया कि फ़िल्म कितने लाख या करोड़ लोगों या सब्सक्राइबर्स ने देखी, अलबत्ता शहरों की संख्या का खुलासा ज़रूर किया है, जहां के सब्सक्राइबर्स ने फ़िल्म देखी।

प्राइम वीडियो द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार, शेरशाह को भारत में 4100 से अधिक शहरों और क़स्बों के ग्राहकों द्वारा स्ट्रीम किया गया, जबकि दुनियाभर में इसे 210 देशों और क्षेत्रों के सब्सक्राइबर्स ने स्ट्रीम किया। अमेज़न ने इस जानकारी के साथ दावा किया कि शेरशाह उनके प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म है।

इस जानकारी को इंस्टाग्राम पर शेयर करके सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- ”शेरशाह के लिए हमें जो प्यार और तारीफ़ मिल रही है, उससे हम आह्लादित हैं। इसे सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बनाने के लिए सभी का शुक्रिया।”

वैसे, शेरशाह को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है। 8.9 रेटिंग के साथ इसे सबसे लोकप्रिय हिंदी फ़िल्म बताया जा रहा है। क़रीब 88 हज़ार यूज़र्स की वोटिंग से फ़िल्म को यह रेटिंग मिली है। शेरशाह 12 अगस्त को प्राइम पर रिलीज़ की गयी थी। शेरशाह का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर हैं। विष्णु की यह पहली हिंदी और वॉर फ़िल्म है।

सिद्धार्थ ने फ़िल्म में कै. विक्रम बत्रा और उनके जुड़वां भाई विशाल बत्रा के रोल निभाये, जबकि कियारा आडवाणी विक्रम की गर्लफ्रेंड डिम्पल चीमा के रोल में हैं। इनके अलावा शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शतफ फिगार और पवन चोपड़ा विभिन्न किरदारों में नज़र आये।

 


Post navigation

Prev
Next
शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी, जताया दुख

शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी, जताया दुख

  • June 30, 2025
शेफाली जरीवाला की मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जानें क्या बोले परिजन?

शेफाली जरीवाला की मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जानें क्या बोले परिजन?

  • June 28, 2025
‘भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी… हिंदू धर्म को मिटाने के लिए तैयार’, कंगना रनौत का ज़ोहरान ममदानी पर कटाक्ष

‘भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी… हिंदू धर्म को मिटाने के लिए तैयार’, कंगना रनौत का ज़ोहरान ममदानी पर कटाक्ष

  • June 26, 2025
सलमान खान ने खरीदी क्रिकेट टीम, दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक बने, कहा- ‘स्वागत नहीं करोगे’

सलमान खान ने खरीदी क्रिकेट टीम, दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक बने, कहा- ‘स्वागत नहीं करोगे’

  • June 25, 2025
अमिताभ बच्चन ने कैसे हासिल किया था शोले का किरदार, धर्मेंद्र ने खोला राज, बोले- ‘वो मुझसे मिलने आते थे…’

अमिताभ बच्चन ने कैसे हासिल किया था शोले का किरदार, धर्मेंद्र ने खोला राज, बोले- ‘वो मुझसे मिलने आते थे…’

  • June 14, 2025
‘क्या पता कब अंतिम यात्रा बन जाएगी’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले पर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया वीडियो

‘क्या पता कब अंतिम यात्रा बन जाएगी’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले पर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया वीडियो

  • June 13, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जब भिड़ गए बीजेपी MLC अरुण पाठक और IPS अंजलि विश्वकर्मा, अब मामला पहुंचेगा CM योगी के पास July 1, 2025
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिवस July 1, 2025
  • अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा July 1, 2025
  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ July 1, 2025
  • मजलिस में हजरत हुर्र अलैहिस्सलाम की शहादत की शहादत पर रोशनी डाली गयी July 1, 2025
  • मुत्यु प्रमाणपत्र में गलत लिखा नाम तुरंत ठीक कराया July 1, 2025
  • मदर टेरेसा कॉलेज में एबीवीपी की भूख हड़ताल समाप्त, कॉलेज प्रशासन ने मांगी माफी July 1, 2025
  • संजय गर्ग के स्थान पर अब दिग्विजय चौहान होंगे पार्षद दल के नेता July 1, 2025
  • बारिश में नसरूल्लागढ मे गिरा मकान July 1, 2025
  • बिजली के खंबे मे करंट उतरने से घोडे की मौत July 1, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez