भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग
  • गर्मी से बेहाल लोगों को ठंडे मीठे शरबत का वितरण करना बेहद पुण्य का कार्य: विपिन गर्ग
    नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई छबील से लोगों को मिल रही है कुछ राहत

देवबंद। जून के महीने में भीषण गर्मी ने लोगों को पसीना पसीना कर दिया है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को कुछ राहत पहुंचाने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर ठंडे मीठे शरबत का वितरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है। बता दें कि नगर में श्री विष्णु भगवान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आषाढ़ मास के पहले दिन मंदिर के बाहर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया। छबील का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में ठंडे पानी का एक गिलास प्यासे इंसान को जो सुकून पहुंचाता है, उसका कोई मोल नहीं हो सकता है। कहा कि गर्मी से बेहाल लोगों को ठंडे मीठे शरबत का वितरण करना बेहद पुण्य का कार्य है। इस दौरान सभासद रविंद्र चैधरी, श्याम चैहान, अजय जैन, राम मोहन सैनी, विनय बंसल, अखिलेश बंसल, रितेश बंसल एड. आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रेलवे रोड स्थित पुरानी गौशाला, मजनू वाला रोड, बाईपास रोड, दारुल उलूम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने छबील लगाकर लोगों को ठंडा पानी और शरबत पिलाकर पुण्य लाभ कमाया। उधर, भारत विकास परिषद शाश्वत द्वारा नगर के सुभाष चैक स्थित भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता के प्रतिष्ठान पर ठंडे पानी के प्याऊ कैंप का शुभारंभ किया गया। यह शीतल जल प्याऊ व्यवस्था पूरी गर्मी में लगातार जारी रहेगी।