• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल हैकिंग पर संसदीय समिति ने की पूछताछ, IT मंत्रालय के जवाब से नाखुश

  • December 14, 2021
प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल हैकिंग पर संसदीय समिति ने की पूछताछ, IT मंत्रालय के जवाब से नाखुश
  • संसदीय स्थायी समिति ने सोमवार को इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) मंत्रालय के शीर्ष अफसरों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्विटर हैंडल की हैकिंग और पेगासस मामले के बारे में पूछताछ की।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय स्थायी समिति ने सोमवार को इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) मंत्रालय के शीर्ष अफसरों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ट्विटर हैंडल की हैकिंग और पेगासस मामले के बारे में पूछताछ की।

समिति के सदस्यों ने जब प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट की हैकिंग की बाबत पूछा तो अधिकारियों के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था और वही बातें बताईं जो पहले से सार्वजनिक हैं। समिति के सूत्रों ने एएनआइ को बताया कि समिति के अधिकारियों ने MeitY (Ministry of Electronics and Information Technology) से पूछताछ की। उनसे प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट हैकिंग के पीछे का कारण पूछा गया। MeitY के अधिकारियों ने समिति से कहा, ‘मामले में जांच जारी है।’

डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा समेत नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, इंटरनेट या आनलाइन न्यूज मीडिया प्लेटफार्मो का दुरुपयोग रोकने के विषय पर उक्त अफसर समिति के समक्ष पेश हुए। सूत्रों के मुताबिक, कार्यवाही के दौरान थरूर ने पेगासस के इस्तेमाल के बारे में सवाल किए, इस पर अफसरों ने कहा कि यह मामला अदालत के विचाराधीन है। जब थरूर ने इस मामले से उनसे सहयोग मांगा तो अधिकारियों ने यह कहते हुए जवाब देने से इन्कार कर दिया कि उनके पास इस मामले में बताने के लिए कुछ नहीं है।

हैकर्स ने किया ये ट्वीट-

रविवार, 12 दिसंबर की सुबह 2.11 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया, ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटक्वाइन खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india…… भविष्‍य आज आया है!’

प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट के हैकिंग की खबर से सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच सनसनी फैल गई। यूजर्स कहने लगेलगे जब प्रधानमंत्री का अकाउंट सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी के साथ क्या हो सकता है… इस तरह की प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर वायरल हो गई। साल 2020 के सितंबर में भी प्रधानमंत्री की वेबसाइट narendramodi.in के ट्विटर अकाउंट के साथ भी ऐसा ही हुआ था और इसके फालोअर्स से राहत कोष में ‘क्रिप्टोकरेंसी’ डोनेट करने को कहा गया था।

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026
पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021