• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मोदी, योगी और शाह देंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को धार, 30 स्टार प्रचारकों में ये दिग्गज भी शामिल

  • January 29, 2022
मोदी, योगी और शाह देंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को धार, 30 स्टार प्रचारकों में ये दिग्गज भी शामिल
  • भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देते नजर आएंगे।

देहरादून। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग ने छूट दी तो आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देते नजर आएंगे।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। आयोग ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 30 नियत की है, पूर्व में यह संख्या 40 हुआ करती थी। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, प्रल्हाद जोशी, जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा व माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी व नरेश बंसल, सांसद मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व सांसद बलराज पासी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

उधर, पार्टी की नजर 31 जनवरी को होने वाली केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बैठक पर टिकी है, जिसमें आयोग कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेगा। ऐसे में यदि आयोग ने रैली, सभा आदि की छूट दी तो आने वाले दिनों में भाजपा के ये स्टार प्रचारक उत्तराखंड में जनता का रिझाते दिखेंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
लखनऊ के KGMU का Video दिखाकर भड़के अखिलेश यादव, कहा- यह AI नहीं, असली हकीकत है

लखनऊ के KGMU का Video दिखाकर भड़के अखिलेश यादव, कहा- यह AI नहीं, असली हकीकत है

  • May 2, 2026
AAP से BJP में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब में 2 FIR दर्ज; मंडराया गिरफ्तारी का खतरा

AAP से BJP में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब में 2 FIR दर्ज; मंडराया गिरफ्तारी का खतरा

  • May 2, 2026
‘केंद्रीय कर्मचारियों पर भरोसा करें’, चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका पर TMC को SC से झटका

‘केंद्रीय कर्मचारियों पर भरोसा करें’, चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका पर TMC को SC से झटका

  • May 2, 2026
पानी भरता रहा, अंदर फंसे लोग मदद को चीखते रहे… सामने आया जबलपुर क्रूज हादसे का एक और वीडियो

पानी भरता रहा, अंदर फंसे लोग मदद को चीखते रहे… सामने आया जबलपुर क्रूज हादसे का एक और वीडियो

  • May 2, 2026
उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार, CM धामी ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार, CM धामी ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

  • May 2, 2026
हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी

हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी

  • May 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘अब सब कुछ महंगा हो जाएगा’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज May 2, 2026
  • लखनऊ के KGMU का Video दिखाकर भड़के अखिलेश यादव, कहा- यह AI नहीं, असली हकीकत है May 2, 2026
  • AAP से BJP में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब में 2 FIR दर्ज; मंडराया गिरफ्तारी का खतरा May 2, 2026
  • ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर भरोसा करें’, चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका पर TMC को SC से झटका May 2, 2026
  • आ गई तारीख, यूपी में दो चरणों में होगी जनगणना, पहला चरण 22 मई से शुरू होगा May 2, 2026
  • पानी भरता रहा, अंदर फंसे लोग मदद को चीखते रहे… सामने आया जबलपुर क्रूज हादसे का एक और वीडियो May 2, 2026
  • उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार, CM धामी ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी May 2, 2026
  • ‘सार्वजनिक जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका May 2, 2026
  • मायावती की यह बात अखिलेश यादव को नहीं आई रास, महिला आरक्षण के समर्थन पर BSP चीफ को सुना दिया May 2, 2026
  • हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी May 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021