• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भीख मांगने वालों के पुनर्वास को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • October 24, 2020
भीख मांगने वालों के पुनर्वास को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर में भीख मांगने वाले बच्चों व गरीबों के पुनर्वास की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा तथा भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनकी नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।

भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मशरूर कुरैशी के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर बताया कि सहारनपुर में बाहर से आए लोग भीख मांग रहे हैं जो नगर के विभिन्न मौहल्लों में मंदिर-मस्जिद के सामने बैठकर भीख मांग रहे हैं। उनका कहना था कि भीख मांगना एक कानूनी अपराध है। सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब व असहाय लोगों के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर रखी है तथा गरीबों के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। इसलिए भीख मांगने वाले लोगों को यह सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नगर में जितने लोग भीख मांग रहे हैं उन्हें चिन्हित कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाए ताकि वह समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें। उन्होंने नगर में भीख मांग रहे बच्चों को भी चिन्हित कर उनकी नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल मो. मोहसिन, मो. जीशान कुरैशी, मो. मेहताब, मो. अब्दुल रहमान, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, मो. राशिद, चौ. असलम, मो. अकबर आदि शामिल रहे।

Post navigation

Prev
Next
मूल मंत्र के पाठ करने वाली संगत को किया सम्मानित

मूल मंत्र के पाठ करने वाली संगत को किया सम्मानित

  • June 19, 2026
मोहर्रम की तीसरी तारीख पर मजलिस का आयोजन

मोहर्रम की तीसरी तारीख पर मजलिस का आयोजन

  • June 19, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने लगाई छबील

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने लगाई छबील

  • June 19, 2026
14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित: सीएमओ

14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित: सीएमओ

  • June 19, 2026
एसबीआई के तत्वावधान में स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन समारोह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

एसबीआई के तत्वावधान में स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन समारोह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

  • June 19, 2026
21 जून को देवबंद आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

21 जून को देवबंद आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

  • June 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • खान सर को कोर्ट से फ‍िर म‍िली राहत; गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 को सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे दोनों गार्ड June 20, 2026
  • राहुल गांधी से विवाद के बाद लेफ्ट-कांग्रेस में सुलह? प्रियांक खरगे के सपोर्ट में उतरी CPI, डी राजा बोले- ‘हम BJP-RSS से…’ June 20, 2026
  • बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात June 20, 2026
  • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर भड़की VHP, कहा- ‘दान को चंदा कहना हिंदू आस्था का अपमान’ June 20, 2026
  • ‘किसी की रिकॉर्ड-तोड़ अयोध्या यात्राओं की भी हो SIT जांच’, अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज June 20, 2026
  • ‘शेर अकेला चलता है, झुंड में तो…’, उद्धव ठाकरे गुट पर एकनाथ शिंदे का हमला June 20, 2026
  • यूपी में हीटवेव का कहर जारी, लखनऊ समेत 14 जिलों में अलर्ट, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत? June 20, 2026
  • ट्रंप पर भड़क गईं मेलोनी, बोलीं- झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता June 20, 2026
  • कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली और चम्मच लाने की अपील June 20, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा मामला: अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, ‘दूध का दूध, पानी का पानी नहीं…’ June 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021