लॉकडाउन: पुलिस ने वापस लौटाई बरात, सिर्फ दूल्हा समेत तीन लोग लाएंगे दुल्हन

लॉकडाउन के चलते लोगों की जिंदगी रुक गई है। ऐसे में सबसे ज्यादा वे लोग परेशान हैं, जिनकी शादी इस लॉकडाउन के बीच पड़ रही है। कुछ लोगों ने तो शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया, लेकिन कई लोग अभी भी बरात लेकर निकल रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से सिविल लाइन पुलिस ने इन्हें आगे नहीं जाने दे रही है।

ऐसा ही मेरठ में हुआ जब गढ़मुक्तेश्वर से शामली जा रही बरात को पुलिस ने गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास रोक लिया। काफी देर तक गहमागहमी के बाद पुलिस ने दूल्हा समेत पिता और बहन को जाने दिया, बाकी बरात में शामिल 25 लोगों को लौटा दिया।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बरातियों को समझाकर लौटा दिया है। सिर्फ दूल्हा और उसके पिता व बहन को आगे जाने की अनुमति दी है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे