• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

LIVE: 1971 की महाविजय का जश्न, शहीदों को देश का नमन, वार मेमोरियल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

  • December 16, 2021
LIVE: 1971 की महाविजय का जश्न, शहीदों को देश का नमन, वार मेमोरियल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
  • देश आज 1971 की महाविजय का जश्न मना रहा है। शहीदों को देश नमन कर रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्थित वार मेमोरियल पहुंच गए हैं। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

नई दिल्ली : देश आज 1971 की महाविजय का जश्न मना रहा है। शहीदों को देश नमन कर रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्थित वार मेमोरियल पहुंच गए हैं। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्वर्णिम विजय मशालों’ के सम्मान और स्वागत समारोह में भाग लेंगे। बता दें कि इससे पहले वार मेमोरियल पर मौजूद रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक स्मारक डाक टिकट  भी जारी किया है।

बांग्लादेश के अस्तिव में आने के आज 50 साल पूरे हो चुके हैं। 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम भी कहा जाता है। इस दौरान पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों को जीत मिली थी। इस उपलक्ष्य में हर साल 16 दिसंबर को भारत में ‘विजय दिवस’ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर तमाम नेताओं ने देश के वीर जवानों को नमन किया है, जिन्होंने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50वें विजय पर कहा,’ मैं मुक्तिजोद्धों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों द्वारा महान वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। ढाका में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की उपस्थिति प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व रखती है’।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,’ भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक ‘विजय दिवस’ की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं।’

राजनाथ बोले- हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,’ स्वर्णिम विजय दिवस’ के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,’ साल 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। विजय दिवस पर देश के उन सभी वीर जवानों को नमन जिनकी बहादुरी और वीरता हम सभी को गौरवान्वित करती है।’

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

  • August 9, 2026
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021