Karnataka Election Results 2023 Live News: ‘कर्नाटक में बंद हुई नफरत की दुकान, खुल गया मोहब्बत का बाजार’; राहुल गांधी का भाजपा पर तंज

Karnataka Election Results 2023 Live News: ‘कर्नाटक में बंद हुई नफरत की दुकान, खुल गया मोहब्बत का बाजार’; राहुल गांधी का भाजपा पर तंज

New Delhi : कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है।

रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने 50 सीटें जीत ली है और अभी 87 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 21 सीट जीत गई है और 42 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है।

राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

13 MAY 2023
3 : 19 : 27 PM

Karnataka Election Results 2023 Live कार्यकर्ताओं ने लगाए शिवकुमार ने नाम के जयकारे

Karnataka Election Results 2023 Live कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जयकारे लगाए।

3 : 00 : 25 PM

Karnataka Election Results राहुल की सदस्यता जाने का बदला जनता ने लियाः अधीर रंजन

Karnataka Election Results कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक के रुझानों में बड़ा बहुमत पाने के बाद भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया।

2 : 50 : 48 PM

Karnataka Election Results 2023 राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

Karnataka Election Results 2023 कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक के गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने इस लड़ाई को नफरत से नहीं लड़ा, इसलिए यहां मोहब्बत का बाजार खुल गया है।

2 : 39 : 20 PM

Karnataka Election Results 2023 दक्षिण भारत ‘भाजपा-मुक्त’ हुआः बघेल

Karnataka Election Results 2023 छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर भाजपा पर हमला बोला है। बघेल ने कहा कि पहले हमने हिमाचल प्रदेश जीता और फिर कर्नाटक जीता। सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस मुक्त-भारत की बात करती है, लेकिन अब दक्षिण भारत भाजपा-मुक्त हो गया है।

2 : 32 : 36 PM

घोषणापत्र की घोषणाओं को जल्द लागू करेंगेः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता का  धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे और घोषणापत्र में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करेंगे।

2 : 11 : 44 PM

कांग्रेस ने जीती 10 सीटें

चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है। बीजेपी 57 सीटों पर आगे चल रही है तो 8 जीत ली है।

1 : 31 : 19 PM

Karnataka Election Results 2023 कांग्रेस को मिली 4 सीट पर जीत, 2 पर भाजपा का खुला खाता

Karnataka Election Results 2023 चुनाव आयोग ने अब कर्नाटक चुनाव के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। ईसीआई के अनुसार, कांग्रेस ने 4 सीट जीत ली है, वहीं 2 पर भाजपा को जीत मिली है।

1 : 20 : 02 PM

सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।

1 : 07 : 50 PM

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ये जनता की जीत

कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता देख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता की जीत है।

1 : 06 : 37 PM

शिवकुमार बोले- पार्टी को पहले से था मुझपर भरोसा

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

1 : 03 : 24 PM

Karnataka Election Results 2023 भावुक हुए डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत देख प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है और झूठ का पर्दाफाश किया है।

 

12 : 59 : 46 PM

शख्स ने अपने सीने पर ‘सिद्धारमैया सीएम’ का टैटू गुदवाया

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर सिद्धारमैया सीएम का टैटू गुदवाया।

12 : 33 : 52 PM