Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

कन्हैया कुमार बोले, बड़े जहाज की तरह है कांग्रेस, इसलिए पार्टी में हुआ शामिल

  • September 28, 2021
कन्हैया कुमार बोले, बड़े जहाज की तरह है कांग्रेस, इसलिए पार्टी में हुआ शामिल
  • कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है अगर इसे बचाया जाता है तो मेरा मानना है कि कई लोगों की आकांक्षाएं महात्मा गांधी की एकता भगत सिंह की हिम्मत और बीआर अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी।

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले कन्हैया और जिग्नेश मेवानी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 114 वीं जयंती पर आज दिल्ली के आइटीओ स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में में राहुल गांधी से मुलाकात की। वहीं,  अभी जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। इसको लेकर उन्होंने बताया कि मैं तकनीकी कारणों से औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका। मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायक के रूप में नहीं रह सकता था। मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा हूं, आगामी गुजरात चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिह्न से लड़ूंगा।

पार्टी में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है, अगर इसे बचाया जाता है, तो मेरा मानना है कि कई लोगों की आकांक्षाएं, महात्मा गांधी की एकता, भगत सिंह की हिम्मत और बीआर अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी। इसलिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे, जो पार्टी की एक शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था थी। जबकि मेवाणी गुजरात के वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र विधायक और राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच (RDAM) के संयोजक हैं।

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने 2019 के आम चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। तब से वो सीपीआइ में लो प्रोफाइल नेता के रूप में बने हुए थे।

दूसरी ओर मेवाणी ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आरक्षित वडगाम विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने वडगाम निर्वाचन क्षेत्र में मेवाणी के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

बता दें कि देश में लगातार जमीनी आधार खो रही कांग्रेस की इस समय सबसे बड़ी चिंता उसके पास बड़े जनाधार वाले नेताओं की किल्लत की है। ये दोनों नेता अपने भाषण और युवाजनों में लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में जितिन प्रसाद और सुष्मिता देव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए और अब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, जबकि देव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हिस्सा बने और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अखिलेश यादव के साथ विश्वासघात! समाजवादी पार्टी के ‘विभीषण’ बने तीन विधायक, सपा से किया गया निष्कासित

अखिलेश यादव के साथ विश्वासघात! समाजवादी पार्टी के ‘विभीषण’ बने तीन विधायक, सपा से किया गया निष्कासित

  • June 23, 2025
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, US के हमले के बाद जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, US के हमले के बाद जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • June 22, 2025
‘केजरीवाल को सता रही है कुर्सी की चिंता’, पंजाब कांग्रेस के इस नेता ने AAP सुप्रीमो पर बोला हमला

‘केजरीवाल को सता रही है कुर्सी की चिंता’, पंजाब कांग्रेस के इस नेता ने AAP सुप्रीमो पर बोला हमला

  • June 22, 2025
राष्ट्रपति ट्रम्प को बधाई… नेतन्याहू ने अमेरिकी हमलों का किया स्वागत

राष्ट्रपति ट्रम्प को बधाई… नेतन्याहू ने अमेरिकी हमलों का किया स्वागत

  • June 22, 2025
छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल विरोधी अभियानों की करेंगे समीक्षा

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल विरोधी अभियानों की करेंगे समीक्षा

  • June 22, 2025
ईरान के सुप्रीम लीडर ने दे दी अमेरिका को खुली धमकी, बोले- ‘हमला ऐसा होगा जो इससे पहले कभी नहीं हुआ’

ईरान के सुप्रीम लीडर ने दे दी अमेरिका को खुली धमकी, बोले- ‘हमला ऐसा होगा जो इससे पहले कभी नहीं हुआ’

  • June 22, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए June 23, 2025
  • अखिलेश यादव के साथ विश्वासघात! समाजवादी पार्टी के ‘विभीषण’ बने तीन विधायक, सपा से किया गया निष्कासित June 23, 2025
  • कनाडा में छात्रा की मौत, शव को भारत लाने में लग रहे हैं 15 लाख रुपये; परिवार ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार June 23, 2025
  • हिम्मत हो तो कर लो पत्थरबाजी, अब जंगलराज नहीं… संभल में बोले सीओ अनुज चौधरी June 23, 2025
  • हथियार डाल दो, नहीं तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे, छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री शाह की नक्सलियों को चेतावनी June 23, 2025
  • PM Modi ने ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian को फोन किया, अमेरिकी हमले और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर जताई चिंता June 23, 2025
  • खबरदार! हिन्दुत्व की आवाज उठाई तो, फर्जी मुकदमों में जाना पड़ सकता है जेल! June 23, 2025
  • देवबंद में धार्मिक स्थलों से पैठ बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग June 22, 2025
  • योग जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण, रोगों से लड़ने के लिए क्षमता प्राप्त होती है June 22, 2025
  • PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, US के हमले के बाद जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा June 22, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez